ब्राह्मण समाज के शिव-परशुराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए मंत्री
सरकार द्वारा मां नर्मदा के लिए नर्मदा ट्रस्ट बनाया जाएगा। नर्मदा के समीप 20 अलग-अलग स्थानों पर श्रद्धालुओं के लिए धर्मशालाओं का निर्माण होगा। इसी तरह मां ताप्ती के परिक्रमा रूट के लिए ताप्ती न्यास का भी गठन किया जाएगा। यह बात प्रदेश के धार्मिक न्यास व धर्मस्व विभाग तथा जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा ने बडोरा में शुक्रवार को ब्राह्मण समाज के शिव- परशुराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में कही।
उन्होंने कहा मंदिरों के जीर्णोद्धार के लिए जिला स्तरीय एवं राज्य स्तरीय फंड की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने भोपाली मेले के भव्य आयोजन के लिए शीघ्र ही राशि स्वीकृत करने की बात कही। इस मौके पर पीएचई मंत्री सुखदेव पांसे ने शिव- परशुराम मंदिर परिसर में पेवर ब्लॉक लगाने के लिए 51 हजार रुपए स्वीकृत करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर जिले के विधायक मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-dharamshala-to-be-constructed-at-20-places-along-the-narmada-sharma-064040-6573281.html
No comments:
Post a Comment