बरेली | निर्वाचन अधिकारी ने 9 फरवरी को होने वाले हिंदू उत्सव समिति के मतदान के लिए मतदाता को पहचान के लिए वोटर कार्ड या आधार कार्ड लाना अनिवार्य कर दिया है। बता दें कि निर्वाचन अधिकारी के द्वारा यह शर्त इसलिए लागू कर दी है कि इससे मतदान में पूर्ण पारदर्शिता रहे। 1294 मतदाता 9 फरवरी को अपने मत का प्रयोग कर नए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव करेंगे। इस मुकाबले में अध्यक्ष पद के लिए राकेश सेंगर, दुर्गा धाकड़ और गिरीश द्विवेदी है तो वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए अरविंद शर्मा गोपाल स्वरूप ठाकुर और प्रेम नारायण राय के ही नाम शेष रहे हैं। 9 फरवरी की शाम को चुनाव परिणाम आएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/raisen/news/mp-news-will-be-able-to-cast-votes-in-hindu-utsav-samiti-election-through-identity-card-063624-6565036.html
No comments:
Post a Comment