कहने को तो बड़ौद तहसील जिला मुख्यालय से भी बड़ी तहसील शासकीय कागजों में हैं। बड़ौद तहसील में 140 गांव आते हैं, लेकिन इन गांवों की लोगों के लिए तहसील मुख्यालय पर आधार कार्ड को लिंक करने अथवा सुधार करवाने और नया बनवाने के लिए
कोई व्यवस्था नहीं हैं।
पिछले महीनों से लोकसेवा केंद्रों के टेंडरों के समय से ही बंद पड़ी हैं। इस कारण लोगों को बड़ौद से 26 किमी दूर आगर या डग या आलोट जाना पड़ता हैं। इसमें समय तथा आर्थिक नुकसान भी हो रहा हैं, लेकिन जिम्मेदारों का इस ओर ध्यान नहीं है। आधार लिंक करने की व्यवस्था शुरू करवाने की मांग पंकज जायसवाल, मानालाल, रामसिंह, नारायण सिंह, मीराबाई, रूकमाबाई आदि ने की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/shajapur/news/mp-news-there-is-no-arrangement-to-link-aadhaar-card-at-tehsil-headquarters-063627-6564147.html
No comments:
Post a Comment