Thursday, February 20, 2020

सोनाघाटी मेला : शहर में भारी वाहन काे एंट्री नहीं, फोरलेन से जाएंगे


महाशिवरात्रि पर हाईवे किनारे स्थित सोनाघाटी के शिवमंदिर परिसर में अाज मेला लगेगा। यहां पर पुलिस, प्रशासन तथा रेलवे कड़ी निगरानी रखेगा। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओंं की सुरक्षा के लिए रेलवे पटरी पर आरपीएफ और जीआरपी के जवान तैनात रहेंगे, जबकि हाईवे पर वाहनों की गति नियंत्रित करने के लिए स्टापर लगाए जाएंगे। सड़क पर ट्रैफिक पुलिस लोगों की सुरक्षा के लिए तैनात रहेगी। हाईवे से गुजरने वाले भारी वाहनों का प्रवेश शहर में रोक दिया जाएगा। यह वाहन फोरलेन से होकर गुजरेंगे। दरअसल सड़क और रेलवे के पास स्थित सोनाघाटी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओंं की सुरक्षा की दृष्टि से यह बदलाव किया है।

शहर से सटे सोनाघाटी पर पहाड़ी पर एक तरफ शिवमंदिर तथा दूसरी तरफ हनुमान मंदिर है। दोनों मंदिर के बीच रेलवे पटरी और हाईवे के बीच एक दिनी मेला लगता है। इस मेले में बैतूल शहर सहित आसपास के गांवों के ग्रामीण आते हैं। यहां पर सुरक्षा को लेकर पुलिस और प्रशासन ने बदलाव किया है।

वाहनों की गति नियंत्रित करने तैनात रहेंगे पुलिसकर्मी

हाईवे पर सड़क की ओर आने वाले भारी वाहनों के प्रवेश पर शुक्रवार को पूरी रोक रहेगी। टीआई राजेंद्र धुर्वे ने बताया शहर के अंदर आने वाले भारी वाहनों को फोरलेन से होकर निकाला जाएगा। शेष वाहनों की गति नियंत्रित करने के लिए जगह-जगह स्टापर लगाए हैं। यहां पर ट्रैफिक पुलिस मौजूद रहेगी।

बेरिकेड्स भी लगा दिए हैं


राजीव रंजन पांडे, एसडीएम, बैतूल

800 मी. तक लगाए बेरिकेड

मंदिर के पास और रेलवे पटरी के बीच लोगों का आवागमन रोकने के लिए 800 मीटर तक बेरिकेड्स लगाए हैं। शिवमंदिर से उतरकर श्रद्धालु यदि हनुमान मंदिर की ओर जाते है तो वे पटरी पार नहीं कर सकेंगे।

बैतूल। सोनाघाटी में हाईवे किनारे लगाए बेरिकेड्स।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Betul News - mp news sonaghati fair no heavy vehicle entry in the city will go through fourlane


source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-sonaghati-fair-no-heavy-vehicle-entry-in-the-city-will-go-through-fourlane-063609-6675874.html

No comments:

Post a Comment