Thursday, February 20, 2020

सुखवान मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग


बैतूल| समग्र आदि गोंडी धर्म संस्कृति शोध बोध संस्थान सुखवान ने गुरुवार को एसपी को ज्ञापन सौंपकर गदाखार स्थित धार्मिक स्थल पर सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है। संस्थान प्रमुख जंगूसिंह धुर्वे ने बताया गदाखार पंचायत में गोंड जनजाति समुदाय को सामूहिक पूजन के लिए सुखवान स्थल है। शिवरात्रि में यहां सुखवान मेला लगता है। इस मेले में गोंड जनजाति समुदाय अपनी देव प्रतिमाओं को तीर्थ करवाते हैं। देव पूजन करने में परेशानी का सामना न करना पड़े इसी उद्देश्य से व्यवस्थाओं को पुख्ता करने की मांग की है। 3 दिवसीय मेले में शराबियों से परेशानी होती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-demand-for-strong-security-arrangements-in-sukhwan-fair-063612-6675875.html

No comments:

Post a Comment