Friday, February 7, 2020

रेमेडियल क्लास में मात्रा जोड़कर हिंदी पढ़ रहे थे बच्चे


संकुल केंद्र सेहरा की प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में शुक्रवार को डीपीसी आईडी बोड़खे ने प्री-वार्षिक परीक्षा और शालाओं में संचालित रेमेडियल क्लास का निरीक्षण किया।

प्राथमिक शाला गोराखार में कुल 66 विद्यार्थी उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पहली और दूसरी के विद्यार्थियों को अंग्रेजी के छोटे-छोटे शब्द तथा मात्रा जोड़-जोड़कर हिन्दी पढ़ते देखा। वहीं तीसरी के विद्यार्थियों ने अधिकारियों को 100 तक के पहाड़े तैयार करने की सरल विधि और दो अंकों का गुणा पहाड़े के माध्यम से करने की विधि बताई। इस दौरान एसआर झरबड़े, बीआरसी बीआर गायकवाड़, एमआरसी वरिन्द्र परिहार, जनशिक्षक जनपद शिक्षा केन्द्र बैतूल कांताप्रसाद कौशिक सहित प्रधानपाठक राजाराम शर्मा, शिक्षिका शशिमा चौधरी उपस्थित थीं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-children-were-studying-hindi-by-adding-volume-to-remedial-class-064018-6573323.html

No comments:

Post a Comment