पेंशनर्स एसोसिएशन ने सीधी भर्ती वाले वनपालों को समयमान-वेतनमान का लाभ देने की मांग की है। जिलाध्यक्ष रामचरण साहू ने बताया सीधी भर्ती वाले वनपालों को समयमान वेतनमान का लाभ नहीं मिला है।
इस दौरान सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय अनुसार सीधी भर्ती वाले वनपालों की तीन पदोन्नति देकर वन क्षेत्रपाल के पद पर पदोन्नत किए जाने की मांग की। एसोसिएशन ने मांग की है कि 30 जून को सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों को सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय अनुसार एक वेतन वृद्धि का लाभ दिया जाए।
मांग करने वालों में एसके राव कलसुले, पूरनसिंह चौहान,
हमीद खान, राजेश चौहान, एनएल बिसंेंद्र, तारासिंग राजपूत, पीके वर्मा सहित अन्य पेंशनर शामिल थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-the-benefit-of-the-time-scale-pay-should-be-given-to-the-direct-recruit-foresters-064015-6573320.html
No comments:
Post a Comment