भोपाल .राजधानी में घर के बाहर खड़े वाहनों में आग लगाने की वारदातों पर पुलिस लगाम नहीं लगा पा रही है। इस बार बदमाशों ने नगर निगम के सहायक राजस्व निरीक्षक की स्कूटर और एक महिला की बाइक को आग के हवाले कर दिया। टीटी नगर व गोविंदपुरा पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज किए हैं।
पहली वारदात शास्त्री नगर में रहने वाले 30 वर्षीय सुयश सोनी के साथ हुई। वह नगर निगम में सहायक राजस्व निरीक्षक हैं। पुलिस के मुताबिक रविवार रात सुयश ने स्कूटर घर के बाहर खड़ी की थी। रात करीब पौने 12 बजे पड़ोसी के कॉल से उन्हें पता चला कि स्कूटर को किसी ने आग लगा दी थी। जब तक वह आग बुझाते, तब तक स्कूटर खाक हो चुकी थी। रात करीब पौने तीन बजे वे टीटी नगर थाने पहुंचे और केस दर्ज करवाया। इधर, गोविंदपुरा थाना क्षेत्र स्थित एकता नगर में रहने वाली 40 वर्षीय रजनी राजपूत के घर के बाहर खड़ी बाइक को भी आग लगा दी गई। ये वारदात 31 जनवरी की रात अंजाम दी गई। रविवार को गोविंदपुरा थाने पहुंचकर उन्होंने केस दर्ज करवाया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/fire-in-revenue-inspectors-scooter-and-womans-bike-126664115.html
No comments:
Post a Comment