आराेपी इंदिरा पार्क के पास छोड़ गया बाइक
गुरुवार को यहां सूट-बूट में बन-ठनकर आए एक ठग ने किराना कारोबारी को 80 हजार का चूना लगा दिया।
पुराने बस स्टैंड के पास किराना दुकान चलाने वाले सुनील कुमार जैन ने इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके मुताबिक गुरुवार दोपहर को एक शख्स उनकी दुकान पर आया। उसने करीब 20 हजार रुपए का सामान बंधवा लिया। इसके बाद उसने फरियादी से कहा कि वह गल्ले में पड़े खुल्ले पैसे उसे दे दे, जिससे कि वह अपनी लेबर को भुगतान कर सके। पैसे लेने के बाद उसने दुकानदार से कहा कि वह अपने कर्मचारी को उसके साथ भेज दे। वह उसे 2-2 हजार के नोट में पैसे लौटा देगा।
दुकानदार ने अपनी बाइक से अपना कर्मचारी ठग के साथ भेज दिया। बाद में ठग ने एक और दुकान पर जाकर वहां भी इसी तरह सामान बंधवा लिया। वहां उसने किराना कारोबारी के कर्मचारी को रुकने के लिए कहा।
बस फिर वह चंपत हो गया। मोटर साइकल को वह इंदिरा पार्क के पास छोड़ गया। इससे पहले उक्त ठग आरिफ ट्रेडर्स पर गया था। वहां उसने 35 हजार रुपए की चपत लगाने की कोशिश की। लेकिन दुकानदार ताड़ गया और उसने बहानेबाजी करके उसे टाल दिया। बताया जाता है कि आरोपी इतना बन-ठनकर आया था कि उस पर शक करना मुश्किल हो रहा था।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/guna/news/mp-news-80-thousand-cheated-from-grocery-shopkeeper-in-the-name-of-giving-payment-to-laborer-063028-6730959.html
No comments:
Post a Comment