अशोकनगर | राजस्थान के कोटा-लालसोट मेगा हाईवे पर लाखेरी के पास हुए सड़क हादसे में 24 लोगों की मौत पर रजक महासमाज मप्र संगठन ने शोक व्यक्त किया है। समाजजनों ने दोषियों पर तुरंत मामला दर्ज कर मृत व्यक्तियों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है।
बूंदी के लाखेरी थाना क्षेत्र के पापड़ी मेज नदी के बिना रेंलिंग के पुल पर यात्रियों से भरी बस गियर फंसने से गिर गई। हादसे में गणेश तालाब कोटा निवासी मुरली रजक का परिवार सवाईमाधोपुर नीम की चौकी बादाम रजक के यहां भात लेकर जा रहे थे। तभी ये हादसा हो गया। हादसे में समाज के 24 लोगों की अकाल मौत हो गई। हादसे में रजक महासमाज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण भडेरिया ने शोक व्यक्त किया है। श्री भडेरिया ने हादसे के दोषियों पर मामला दर्ज करने की मांग के साथ ही जिन लोगों की मौत हुई है, उनके परिजनों को 20-20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता व घायलों को 2-2 लाख रुपए की सहायता देने की मांग राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से की है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/ashoknagar/news/mp-news-rajak-mahasam-pays-tribute-to-the-death-of-24-people-in-a-bus-accident-063031-6731008.html
No comments:
Post a Comment