कलेक्टर ने इकारा, उनाव और सेसरा के स्कूलों का किया निरीक्षण
कलेक्टर रोहित सिंह ने बुधवार को ग्राम इकारा, उनाव और सेरसा के हाईस्कूल व हायर सेकंड्री स्कूलों का निरीक्षण किया। ग्राम इकारा के स्कूल में दर्ज 75 बच्चों में से केवल 27 ही उपस्थित मिले। जिस पर कलेक्टर ने प्राचार्य को घर-घर जाकर बच्चों को बुलाने और अच्छी तरह से पढ़ाने के निर्देश दिए।
वहीं सेरसा में शिक्षक आरके वर्मा डीईओ की मीटिंग का बहाना लेकर देरी से आने पर कलेक्टर ने फटकार लगाई और नोटिस भी जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने उनाव स्कूल का भी निरीक्षण किया। यहां छात्र छात्राओं से रूबरू हुए। उन्होंने बच्चों से गणित व अंग्रेजी विषय में आने वाली कठिनाइयों के संबंध में विस्तार से चर्चा कर कठिन विषयों को सरल बनाने के तरीके भी बताए। इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी संजय श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार मोहिनी साहू भी मौजूद रहीं।
वहीं तहसीलदार सूर्यकांत त्रिपाठी ने बड़ौनी हायर सेकंड्री में पहुंचकर बच्चों और शिक्षकों की उपस्थिति चेक की। साथ ही बच्चों से पढ़ाई पर चर्चा की। उन्होंने बच्चों से कहा कि दो मार्च से बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही हैं इसलिए मन लगाकर पढ़ें, अगर किसी विषय में किसी तरह की दिक्कत है तो बेहिचक हमसे या फिर अपने शिक्षक से बात करें। शिक्षक अगर समाधान न करें तो हमें बताएं।
बोर्ड परीक्षाओं को लेकर कलेक्टर छात्राओं से चर्चा करते हुए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/datia/news/mp-news-collector-said-to-the-principal-call-children-from-home-and-bring-27-out-of-75-children-in-ikara-notice-to-teacher-in-sersa-071519-6555549.html
No comments:
Post a Comment