Saturday, February 22, 2020

जिला स्तरीय कबड्‌डी में 6 टीमों के आज कड़े मुकाबले


अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा एवं यादव युवा महासभा की आगर जिला इकाई के तत्वावधान में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को दिन भर क्रिकेट के मुकाबले हुए। ग्राम परसुखेडी, काशीबर्डिया, खेरिया, मालीखेडी, कराडिय़ा आदि गांव की 6 टीमों ने मैच खेले। जबकि क्रिकेट में 16 टीमें भाग ले रही हैं। आज रविवार को सेमी फाइनल व फाइनल होगा। विजेता टीम को 15 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा। आज ही कबड्डी के भी मुकाबले होंगे, 6 टीमें भाग लेगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ गत दिवस थाना ग्राउंड पर यादव महासभा के प्रदेश महामंत्री बाबूलाल यादव, जिलाध्यक्ष उदय सिंह यादव, प्रदेश महामंत्री भेरू सिंह चौहान, युवा महासभा जिलाध्यक्ष हिन्दू सिंह यादव व छात्र संगठन जिलाध्यक्ष राम यादव ने किया। स्वागत कप्तान रघु यादव व जयनारायण यादव कप्तान आदि ने किया। इस अवसर पर हरिनारायण यादव, सुंदर यादव पाचारूंडी, घनश्याम यादव आदि मौजूद रहे।

अतिथियों ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Agar News - mp news 6 teams in district level competition today


source https://www.bhaskar.com/mp/shajapur/news/mp-news-6-teams-in-district-level-competition-today-063017-6690384.html

No comments:

Post a Comment