Saturday, February 22, 2020

रेडक्रास सोसायटी के 100 साल पूरे, 23 युवाओं ने किया रक्तदान


शिविर में रक्तदान करते युवक।

आगर मालवा | रेड क्रॉस सोसायटी के 100 साल पूरे होने पर नगर की सामाजिक संस्था सुभाष सोशल ग्रुप ने शनिवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इसमें 23 युवाओं ने रक्तदान किया।

रक्तदान का महत्व बता कर उसके लिए युवाओं को लगातार प्रेरित करने वाले ग्रुप के अध्यक्ष सुशील जैन रामसिन्हा को स्मृति चिन्ह व प्रशंसा पत्र भेंटकर रेडक्रास सोसायटी एंव जिला चिकित्सालय के पदाधिकारियों ने सम्मानित
किया। ग्रुप के मनोज कुमार, गोविंद दुबे, श्याम सिंह बंजारा, ईश्वर मालवीय, श्याम सुंदर पाटीदार, भरत प्रजापत, नितिन बिलोनिया, शुभम गुर्जर, लखन बाथम आदि युवाओं ने रक्तदान किया। इस अवसर पर डाॅ शशांक सक्सेना, एलएन शर्मा सरोज, आभूषण पाल, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अजय जैन मारूबर्डिया, पार्षद भुरू टांक, अविनाश मुले, पीयूष
मित्तल, हितेश कुंभकार हुसैन सैफी आदि मौजूद रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Agar News - mp news 100 years of red cross society 23 youth donated blood


source https://www.bhaskar.com/mp/shajapur/news/mp-news-100-years-of-red-cross-society-23-youth-donated-blood-063013-6690382.html

No comments:

Post a Comment