सौराष्ट्र की टीम रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। आंध्र प्रदेश के खिलाफ पहली पारी में बढ़त के आधार पर टीम विजेता बनीं। सेमीफाइनल में टीम गुजरात से भिड़ेगी। बंगाल और कर्नाटक ने भी सेमीफाइनल में जगह बना ली है। सेमीफाइनल मैच 29 फरवरी से खेला जाएगा। मैच के पांचवें और अंतिम दिन सौराष्ट्र ने दूसरी पारी में 9 विकेट पर 375 रन से अागे खेलना शुरू किया। टीम 426 रन बनाकर आउट हो गई। सौराष्ट्र ने पहली पारी में 419 जबकि आंध्र प्रदेश ने 136 रन बनाए थे। इस तरह से आंध्र को 710 रन का लक्ष्य मिला। खेल खत्म होने पर आंध्र ने दूसरी पारी में 4 विकेट पर 149 रन बना लिए थे। वहीं कर्नाटक ने जम्मू-कश्मीर को 167 रन से हराया। 331 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जम्मू-कश्मीर की टीम 163 रन पर आउट हो गई। कर्नाटक ने पहली पारी में 206 जबकि दूसरी पारी में 316 रन बनाए थे। वहीं जम्मू-कश्मीर ने पहली पारी में 192 रन बनाए।
बंगाल और कर्नाटक भी सेमीफाइनल में पहुंचे
**
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-ranji-saurashtra-in-semi-finals-will-face-gujarat-from-29-071544-6705904.html
No comments:
Post a Comment