इंदौर .जीतू सोनी, बॉबी छाबड़ा, चंपू अजमेरा, चिराग शाह समेत 11 से ज्यादा बड़े भूमाफिया की संपत्ति कुर्की के लिए पुलिस ने प्रक्रिया शुरू कर दी है। डीआईजी रुचिवर्धन मिश्र ने बताया, जिन माफिया के खिलाफ केस दर्ज हुए हैं, उन्हें गिरफ्तार करने की हरसंभव कोशिश टीमें कर रही हैं। ज्यादातर माफिया भूमिगत हो गए हैं।
ऐसे सभी माफिया को लेकर थाना प्रभारियों को उनके गिरफ्तारी वारंट जारी करवाकर संपत्ति कुर्की के लिए धारा 82 और 83 में उद्घोषणा करवाने के लिए निर्देशित किया है। बिना जांच माफिया को करोड़ों रुपए के लोन स्वीकृत करने वाले बैंक अधिकारी व अन्य विभागों के अधिकारियों की संलिप्तता को भी जांचा जाएगा। किसी की मिलीभगत सामने आई तो उन्हें भी सह आरोपी बनाएंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/indore/news/process-begins-for-attachment-of-property-of-11-big-land-mafia-including-jeetu-bobby-champu-126656613.html
No comments:
Post a Comment