Saturday, February 22, 2020

छात्रों की संख्या बढ़ी तो मुंगावली, शाढ़ौरा में बढ़ाए 1-1 परीक्षा केन्द्र


43 परीक्षा केन्द्रों पर होगी 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा, 5वीं और 8वीं के लिए बनाए

1 मार्च से 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। इस बार छात्र संख्या बढ़ने पर दो नए केन्द्र बढ़ाए हैं। ये केन्द्र मुंगावली और शाढ़ौरा में बनाए हैं। केन्द्र बढ़ने के बाद छात्र-छात्राओं को बैठने में दिक्कत नहीं होगी। इस बार 43 केन्द्रों पर बोर्ड परीक्षा कराई जाएगी। पिछले साल की तरह इस बार भी 5 संवेदनशील और 10 अतिसंवेदनशील केन्द्र रहेंगे।

इस बार 10वीं बोर्ड परीक्षा में 12 हजार 740 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे, जिनमें 9 हजार 836 नियमित और 2 हजार 904 स्वाध्यायी छात्र रहेंगे। हायर सेकंडरी स्कूल में 7 हजार 470 परीक्षार्थी रहेंगे, जिनमें 5 हजार 897 नियमित और 1 हजार 573 स्वाध्यायी परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। छात्र संख्या बढ़ने पर मुंगावली के टीएवी पब्लिक स्कूल और शाढ़ौरा के सिटी पब्लिक स्कूल को भी परीक्षा केन्द्र बनाया है। बोर्ड परीक्षा काे लेकर इस बार दो बार प्री बोर्ड परीक्षा ली गई है।

टोल फ्री नम्बर पर पूछ सकते हैं सवाल

परीक्षा को लेकर छात्र-छात्राओं के कोई भी सवाल हैं वे टोल फ्री नम्बर पर संपर्क कर अपने सवाल का जवाब ले सकेंगे। 0755 2570248, 2570258, टोल फ्री 18002331075

इधर..23 हजार 286 विद्यार्थी देंगे परीक्षा

इस बार 10वीं और 12वीं की तरह ही कक्षा 5वीं और 8वीं भी बोर्ड होना है। इसमें 23 हजार 286 विद्यार्थी शामिल होंगे। कक्षा 5वीं के 10 हजार 970 एवं 8वीं के 12 हजार 316 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। बच्चों की परेशानियों को देखते हुए माध्यमिक, हायर सेकंडरी स्कूलों पर ही परीक्षा केन्द्र बनाए हैं।


आदित्य नारायण मिश्रा, डीईओ अशोकनगर।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/ashoknagar/news/mp-news-increase-in-number-of-students-increase-1-1-examination-center-in-mungaoli-shadhaura-063107-6691303.html

No comments:

Post a Comment