Friday, January 17, 2020

कार्यशाला... बच्चों को हायर सेकंडरी स्कूल में बाल विवाह और नातरा-झगड़ा कुप्रथा के दुष्परिणाम बताए

ब्यावरा| शहर के शासकीय उच्चतर माध्यतिक विद्यालय ब्यावरा में रेडक्रास दल के सहयोग से बाल विवाह और नातरा एवं झगड़ा मुक्त राजगढ़ अभियान के तहत एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें शिक्षकों ने बच्चोें को बताया कि झगड़ा कुप्रथा मप्र के राजगढ़ जिले में सर्वाधिक प्रचलन में हैं। उन्होंने बताया कि झगड़ा प्रथा से नाबालिग लड़कियों को बेहद अपमानजनक हालत का सामना करना पड़ता है। इस कुप्रथा की वजह से जिले का विकास रुका हुआ है, बल्कि बेटियों का भविष्य भी अंधकारमय हो रहा है। यहां बड़े पैमाने पर लड़कियों का बाल विवाह कराकर झगड़ा प्रथा जैसे कुरीतियां जन्म लेती है। उन्होंने बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणाम और महिलाओं संबंधी बढ़ने वोल अपराधों की जानकारी दी। आखिर में छात्र व छात्राओं को बाल विवाह, नातरा व झगड़ा जैसी कुप्रथा के विरुद्ध आवाज उठानी का आव्हान किया। इस दौरान इसी मुद्दे पर भाषण व वाद- विवाद प्रतियोगिता भी कराई गई। प्रतियोगिता में गोविंद शर्मा प्रथम, रवि वर्मा द्वितीय व पंकज नागर ने तीसरा स्थान पाया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Biyawara News - mp news workshop tell the children the consequences of child marriage and vandalism in the higher secondary school


source https://www.bhaskar.com/mp/rajgarh/news/mp-news-workshop-tell-the-children-the-consequences-of-child-marriage-and-vandalism-in-the-higher-secondary-school-070017-6420879.html

No comments:

Post a Comment