
भोपाल। 16वीं नेशनल कैडेट फेंसिंग में मप्र की फेंसिंग टीम ने ओवरऑल चैंपियनशिप जीती है। प्रतियोगिता में फोइल व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में मप्र के टी. साई संकेत शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। फाइनल में साई ने मंयक को 15-13 से हराया। ईपी टीम स्पर्धा के फाइनल में मप्र ने स्वर्ण पदक जीता। टीम में हर्षित दिवेकर, भव्य सिंह और आर्यन की तिकड़ी ने पहला स्थान हासिल किया। मप्र की बालक टीम ने फोइल टीम स्पर्धा के फाइनल में रजत पदक जीता। इस टीम में टी. साई संकेत शर्मा, हर्षल भक्ते और प्रणय शर्मा शामिल थे। जबकि ईपी बालिका टीम स्पर्धा के फाइनल में मध्यप्रदेश टीम तीसरे स्थान पर रही और कांस्य पदक जीत सकी। इस टीम में प्रज्ञा सिंह, पूजा दांगी, अंजलि बथरे और अंजू राजा शामिल थीं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source
https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/mp-news-fencing-madhya-pradesh-won-two-gold-medals-065520-6410682.html
No comments:
Post a Comment