Thursday, January 16, 2020

बेतरतीब पड़े बिजली के खंभे से हादसे का भय

आप भी बतौर सिटीजन जर्नलिस्ट डीबी स्टार से जुड़ सकते हैं। इसके लिए वॉट्सएप पर Citizen Journalist Bhopal 9826034586 पर खबरें भेज सकते हैं। अपनी शिकायतें और सुझाव इस नंबर पर भेजें 9425028429

अंधेरे में दिखाई नहीं देते

 यहां निकट ही मेरा ऑफिस है। इस कारण रोजाना इसी मार्ग से आता-जाता हूं। ऑफिस से अाते समय कई बार देर हो जाती है। रात के अंधेरे में सड़क पर पड़े ये खंभे आसानी से दिखाई नहीं देते हैं। इस कारण कभी भी कोई हादसा हो सकता है। इन्हें जल्द हटाया जाए। विकास गुप्ता, सरकारी कर्मचारी

डीबी स्टार भोपाल

एमपी नगर के पास गायत्री मंदिर के सामने मेट्रो का काम चल रहा है। यहां मुख्य सड़क किनारे ही बिजली के खंभे बेतरतीब ढंग से पड़े हुए हैं। मेट्रो के निर्माण कार्य के चलते सड़क पर बेरिकेड्स लगाए गए हैं। इस कारण मार्ग संकरा हो गया है। हालांकि लोगों के आने-जाने के लिए रास्ता बंद नहीं किया है। दिन-रात इस मार्ग पर वाहनों की अावाजाही लगी रहती है। सड़क के आसपास सरकारी और निजी कार्यालय होने से ट्रैफिक का दबाव अधिक रहता है। ऑफिस टाइम के दौरान सभी को अपने गंतव्य तक पहुंचने की जल्दी रहती है। ऐसे में इन बेतरतीब खंभों से वाहन चालकों के टकाराने की आशंका बनी रहती है। स्ट्रीट लाइट न होने से ये रात में ये खंभे आसानी से नजर नहीं आते हैं। लोगों की जरा सी असावधानी से हादसा हो सकता है। नगर निगम के अधिकारी इस दिशा मे पहल करते हुए जल्द से जल्द इन खंभों को यहां से हटवाएं, ताकि काेई दुर्घटना न हो।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhopal News - mp news fear of accident due to random electric poles


source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/mp-news-fear-of-accident-due-to-random-electric-poles-065517-6412984.html

No comments:

Post a Comment