
खंडवा| मुख्यमंत्री कमलनाथ शुक्रवार को हनुवंतिया जल महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। कमलनाथ सुबह 11.10 बजे हेलिकॉप्टर से हनुवंतिया आएंगे। वे सुबह 11.20 बजे जल महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद दोपहर 12.35 बजे भोपाल लौट जाएंगे। गुरुवार को अधिकारियों ने मौके पर सुविधाओं का निरीक्षण किया। इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट, पर्यटन मंत्री सुरेंद्रसिंह बघेल भी उपस्थित रहेंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source
https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/mp-news-khandwa-chief-minister-to-inaugurate-hanuwantia-water-festival-today-065534-6301770.html
No comments:
Post a Comment