
भोपाल| एयर मार्शल विभास पांडे वीएसएम भारतीय वायु सेना के वायु प्रभारी-अधिकारी मेंटेनेंस बनाए गए हैं। इससे पहले वे महानिदेशक (विमान) के पद पर कार्यरत थे। वे 29 अगस्त, 1984 को वायु सेना में एयरोनॉटिकल इंजीनियर (मैकेनिकल) के रूप में जुड़े थे। बाद में परिवहन विमानों एवं हेलिकॉप्टरों के रखरखाव का अनुभव हासिल किया था। वे मूलत: जबलपुर के हैं, लेकिन परिवार सागर में रहता हैं। जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज से उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन और आईआईटी पवई, मुंबई से रिलायबिलिटी इंजीनियरिंग में पीजी किया। उन्होंने भारतीय वायु सेना में स्वदेशीकरण अभियान का भी नेतृत्व किया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source
https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/mp-news-vibhas-pandey-grew-up-in-mp-chief-of-air-officer-maintenance-command-of-air-force-065536-6301772.html
No comments:
Post a Comment