Saturday, January 11, 2020

व्यवस्था ठीक चल रही है, कोई दिक्कत तो नहीं

व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर अच्छे परिणाम के लिए प्रेरित किया।

भास्कर संवाददाता | बिस्टान

जनजातिय कार्य विभाग के सहायक आयुक्त शनिवार को क्षेत्र में पहुंचे। उन्होंने स्कूलों व छात्रावास का निरीक्षण कर शिक्षकों को बेहतर परिणाम के लिए प्रयास करने की बात कही। विद्यार्थियों से उनकी समस्याएं भी जानी। दोपहर में शासकीय उमावि पहुंचे सहायक आयुक्त जेएस डामोर ने बच्चों व शिक्षकों की क्लास ली। शिक्षकों से कहा- पिछले साल परिस्थिति अलग थी। अब बदल गई है। परीक्षा परिणाम 80 नहीं 100 फीसदी होना चाहिए।

प्राचार्य एसएन मालवीया ने कहा- पिछले साल से अच्छा परिणाम देने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। उमावि के एक हिस्से को जीर्णशीर्ण देख आयुक्त ने प्राचार्य से कहा- जब भी राशि आएगी पहले यहां के लिए स्वीकृति देंगे। प्राथमिक स्कूल के शिक्षकों के प्रशिक्षण में पहुंचे सहायक आयुक्त ने कहा- अच्छे बच्चों के साथ कमजोर बच्चों पर विशेष रूप से ध्यान देना है। सहायक आयुक्त डामोर शाम 4 बजे पं. मोतीलाल नेहरू बालक छात्रावास पहुंचे। छात्रों से पूछा- व्यवस्था ठीक चल रही है। कोई दिक्कत तो नहीं है। बच्चों ने कहा- खाना व दैनिक उपयोग की सामग्री की उपलब्धता है। कोई परेशानी नहीं है। हाईस्कूल व हायर सेकंडरी के विद्यार्थियों से कहा- अब वार्षिक परीक्षा में समय कम रहा है। नियमित स्कूल आएं। प्रतियोगिता का दौर है। भविष्य के लिए अच्छा परिणाम जरूरी है। अच्छे परिणाम से ही आप उच्च शिक्षा के लिए तैयार होंगे।

डामोर बोले- अध्यापन में लापरवाही न बरतें

सहायक आयुक्त डामोर ने बीआरसी प्रभात परमार्थी के साथ भगवानपुरा क्षेत्र के सेजला व अन्य स्कूलों का निरीक्षण किया। मावि व प्रावि शिक्षकों से कहा- कक्षा 5वीं व 8वीं बोर्ड है। अध्यापन में लापरवाही न करें। बोर्ड कक्षाओं की परीक्षाओं के लिए विशेष दल बनाए गए है। क्लासेस लगाना ही है। बच्चों का रिजल्ट अच्छा होने पर ही हाईस्कूल में बच्चे प्रवेश पा सकेंगे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bistan News - mp news the system is working fine no problem


source https://www.bhaskar.com/mp/khargon/news/mp-news-the-system-is-working-fine-no-problem-065534-6375088.html

No comments:

Post a Comment