Saturday, January 11, 2020

कृतिका और आयुष का गृहनगर आगमन पर किया गया स्वागत

63वीं राष्ट्रीय कराटे टूर्नामेंट में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त कर लौटे खिलाड़ी

चांचौड़ा| 63वीं राष्ट्रीय कराटे टूर्नामेंट में छात्रा कृतिका शर्मा पुत्री विष्णु शर्मा निवासी बीनागंज ने मप्र राष्ट्रीय कराटे टूर्नामेंट में मप्र प्रथम स्थान प्राप्त किया। कृतिका शर्मा के कोच मार्शल आर्ट एकेडमी के अक्षय शर्मा हैं।

वहीं आयुष श्रीवास्तव पिता प्रद्युम्मन श्रीवास्तव निवासी ग्राम कोटरा ने टूर्नामेंट में मप्र में दूसरा स्थान प्राप्‍त कर अपना और अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया। नगर में कृतिका एवं आयुष का स्वागत विद्यालय परिवार व उनके परिजनों व शुभचिंतकों ने किया। आयुष कक्षा 10 वीं का छात्र है जो सनराइज कांवेंट स्‍कूल बीनागंज में अध्ययनरत है।

आयुष ने बताया कि इस उपलब्धि का श्रेय विद्यालय के शिक्षक एवं माता-पिता का जाता है। उनके प्रोत्साहन से ही मैं यहां तक पहुंच सका हूं। छात्रा कृतिका 7वीं कक्षा की छात्रा है व उसने बताया कि माता-पिता के सहयोग न होता तो मैं इस मुकाम पर नहीं पहुंच पाती इस उपलब्धि का श्रेय विद्यालय के शिक्षक एवं माता-पिता व कोच को जाता है। इस अवसर पर आशीश पालीवाल, मनोज शिवहरे, विक्रमसिंह राजपूत, प्रदीप गुप्‍ता, आनंद शर्मा, प्रवीण श्रीवास्‍तव, बबलू श्रीवास्‍तव, संजू साहू सहित अन्य लोग मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Binaganj News - mp news kritika and ayush welcomed at hometown arrival


source https://www.bhaskar.com/mp/guna/news/mp-news-kritika-and-ayush-welcomed-at-hometown-arrival-065531-6374723.html

No comments:

Post a Comment