जितने घर होंगे उतने ही स्पीड ब्रेकर
 मैं अपनी प|ी के साथ दाेपहिया वाहन से साकेत नगर होते हुए घर आ रहा था। वहां एक रहवासी ने खुद के घर के सामने बेतरतीब स्पीड ब्रेकर बना दिया है। उस पर वाहन निकालते समय मेरी प|ी गिरते-गिरते बची। जब संबंधित से मैंने ब्रेकर हटाने की बात कही, तो उसका कहना था कि आपको संभलकर निकलना चाहिए। इस तरह लोग मनमर्जी से काम करने लगे ताे जितने घर होंगे उतने ही स्पीड ब्रेकर होंगे। इससे पैदल चलना भी दुश्वार हो जाएगा। नगर निगम को इस दिशा में कार्रवाई करना चाहिए। अजय वर्मा, दवा कारोबारी , साकेत नगर
...ध्यान नहीं दे रहे हैं
 हम कई बार स्पीड ब्रेकर हटाने की शिकायत सीएम हेल्पलाइन से लेकर मेयर को कर चुके हैं। स्थानीय पार्षद ने इस संबंध में पहल की, लेकिन नगर निगम के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। देवेश, हरीश, एमएल यादव, सुशील, शिकायतकर्ता (अमरावद खुर्द)
...कुछ नहीं हुआ
 कॉलोनी में लोगों ने मनमर्जी से स्पीड ब्रेकर बना लिए हैं। इन्हें हटाने की शिकायत नगर निगम से लेकर मेयर और स्थानीय पार्षद को की है, लेकिन अब तक कुछ नहीं हुआ। मनीष कुमार, पंकज साहू, अजय, शिकायतकर्ता (लहारपुर)
कार्रवाई करेंगे...
 कॉलोनियों में मनमर्जी से स्पीड ब्रेकर बनाना गलत है। इस बारे में मैं अफसरों से बात कर उन्हें कार्रवाई करने के लिए कहता हूं। आलोक शर्मा, मेयर, नगर निगम, भोपाल
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/mp-news-it-is-also-difficult-to-remove-the-speed-breaker-vehicle-made-by-choice-065101-6301891.html
No comments:
Post a Comment