Thursday, January 2, 2020

मालवीय युवा और भगत सिंह क्लब क्रिकेट खिताब जीते

मालवीय युवा एकादश ने अप्पू क्लब विदिशा को 18 रनों से और भगत सिंह क्लब ने मनोहर इलेवन को 17 रनों से हराते हुए 12वीं तनमन ट्रॉफी के सीनियर और जूनियर वर्ग के खिताब जीत लिए हैं। शुक्रवार से विभागीय मुकाबले खेले जाएंगे। बाबे आली मैदान गुरुवार को सीनियर वर्ग के फाइनल में मालवीय युवा एकादश ने 141 रन बनाए। उसकी ओर से मोहित ने 35 और शुभम ने 22 रनों की पारियां खेलीं। गौरव, सोनू, अरुण को दो-दो विकेट मिले। जवाब में अप्पू क्लब की टीम 18.3 ओवर में 123 रन ही बना सकी। गौरव ने 28 रन बनाए। अक्षय एवं करण ने 19-19 रन जोड़े। मंजीत ने तीन विकेट लिए। विवेक-मोहित को दो-दो विकेट मिले। जूनियर वर्ग के फाइनल मुकाबले में भगतसिंह क्लब ने पहले खेलते हुए 142 रन बनाए। भूपेंद्र ने 46 रन बनाए है। आकाश ने तीन विकेट लिए। जवाब में मनोहर इलेवन की टीम 125 रन पर आउट हो गई। पुरस्कार वितरण सीएसपी नागेन्द्र सिंह पटेरिया और कांग्रेसी नेता गोविंद गोयल ने किया।

ये रहे सर्वश्रेष्ठ

सीनियर वर्ग

मैन आॅफ द सीरीज: मोहित,

बैट्समैन : मंजीत,

बाॅलर : करन (विदिशा)

जूनियर वर्ग

मैन आॅफ द सीरीज : अजय इंग्ले,

बैट्समैन - भूपेन्द्र,

बाॅलर - अजय इंग्ले,



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhopal News - mp news malaviya yuva and bhagat singh win club cricket titles
Bhopal News - mp news malaviya yuva and bhagat singh win club cricket titles


source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/mp-news-malaviya-yuva-and-bhagat-singh-win-club-cricket-titles-065059-6299693.html

No comments:

Post a Comment