Sunday, January 12, 2020

रेत खदानाें से रंगदारी वसूलने वाले बदमाश ने मामूली विवाद पर अधेड़ को मारी गोली, मौत

भास्कर संवाददाता | गौरिहार/छतरपुर

रविवार सुबह करीब 11 बजे पड़वार निवासी 50 वर्षीय कामता साहू पिता विंदा साहू का पुत्र शिवकुमार साहू 20 वर्ष मुहल्ले में लगे हैंडपंप पर पानी पीने गया था। वहीं हैंडपंप पर आरोपी जगन्नाथ उर्फ दद्दा तिवारी ने रंगदारी में शिवकुमार से 10 हजार रुपए की मांग की। पर शिवकुमार ने रुपए देने से इंकार कर दिया। शिवकुमार करीब एक घंटे बाद अपने पिता कामता के साथ नदी से लाैट रहा था। इसी दाैरान जगन्नाथ ने एक अन्य साथी के साथ पिता-पुत्र काे राेक लिया अाैर 12 बोर की बंदूक से फायर कर दिया। गोली कामता साहू के गले में धंस गई और उसकी वहीं मौत हो गई।

जगन्नाथ अपराधी प्रवृत्ति का है, वह पिछले कुछ दिनाें ने इनामी बदमाश कल्लू पटेल के गिराेह में रह रहा था। कल्लू के नाम पर ही रेत खदानाें से अवैध वसूली करता है। रविवार काे सुबह 11 बजे जगन्नाथ ने शिवकुमार साहू से ही रंगदारी में 10 हजार रुपए की मांग की। शिवकुमार ने इंकार कर दिया अाैर नदी की अाेर चला गया। वहां पर पिता कामता साहू अाैर पुत्र शिवकुमार नहाने के बाद घर वापस लौट रहे थे। वह लोग गांव से करीब 50 मीटर पहले रामशरण केवट के खेत तक आए। वहां रास्ते में आरोपी जगन्नाथ उर्फ दद्दा तिवारी एक अन्य साथी के साथ मिला। दाेनाें आरोपियों ने पिता-पुत्र काे घेरकर गाेली चला दी। गाेली कामता साहू काे लगने से उसकी माैत हाे गई।

सूचना मिलते ही गौरिहार थाना प्रभारी सौरभ त्रिपाठी घटना स्थल पर पहुंचे। जांच पड़ताल शुरू की, शाम काे लवकुशनगर एसडीओपी केसी पाली ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। वहीं देर शाम एएसपी जयराज कुबेर भी घटना स्थल पहुंचे और जायजा लेने के बाद थाना पुलिस को आवश्यक निर्देश दिए। देर शाम छतरपुर से एफएसएल टीम भी पहुंची और पड़ताल की।

रंगदारी नहीं देने पर हत्या : मृतक के पुत्र शिवकुमार ने पुलिस को बताया कि वह हैंडपंप पर पानी पी रहा था, तभी आरोपी जगन्नाथ ने आकर मेरा हाथ मरोड़ दिया और गाली गलौज करने लगा। उन्होंने रोका तो वह मारने को दौड़ा, इसके बाद मैं वहां से चला गया। शिवकुमार ने बताया कि वह नदी नहाने चला गया, वहां पर पिताजी कामता साहू भी थे। नदी से स्नान करके दोपहर करीब ढाई बजे हम लोग लौट रहे थे, रास्ते में आरोपी एक साथी के साथ मिला। उसने गाली गलौज की और बोला उसे 10 हजार दो। पिताजी से विवाद करने लगा। इसी बीच आरोपी ने उन्हें गोली मार दी। गोली चलते ही वह जान बचाकर भागा, घर अाैर मुहल्ले वालों को सूचना दी।

दो दिन पहले सूरत से लौटा था मृतक : मृतक कामता साहू एक गरीब व्यक्ति था। वह अपनी प|ी और बेटे शिवकुमार के साथ गुजरात के सूरत में रहकर मजदूरी करता था। उसका एक बेटा नेपाल में रहता है, एक बेटा बांदा में काम करता है। मृतक कामता साहू अपनी प|ी और बेटे शिवकुमार के साथ दो दिन पहले ही सूरत से अपने परिजनों से मिलने गांव आया था।

दो लोगों पर हत्या का मामला दर्ज : गाैरिहार थाना प्रभारी साैरभ त्रिपाठी का कहना है कि कामता साहू की हत्या के मामले में जगन्नाथ उर्फ दद्दा तिवारी व एक अन्य पर हत्या का मामला दर्ज किया है। आरोपी फरार हैं, उनको जल्द पकड़ लिया जाएगा। इस हत्या की वजह हैंडपंप पर विवाद है।

आरोपी जगन्नाथ का गांव में है आतंक

आरोपी जगन्नाथ उर्फ दद्दा तिवारी एक अपराधी किस्म का व्यक्ति है। वह मवई घाट गांव के इनामी बदमाश कल्लू पटेल के गिराेह के संरक्षण में रहता है। यह गिराेह रेत खदान संचालकाें से अवैध वसूली कर रहा है। बदमाश कल्लू का संरक्षण हाेने के कारण शराब के नशे में आए दिन लोगों से झगड़ा फसाद करता है। मारपीट कर आए दिन लोगों को धमकियां देता है। उसका गांव में खासा आतंक भी है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Chhatarpur News - mp news the miscreant who recovered extortion money from sand mines shot the middle aged on a minor dispute died


source https://www.bhaskar.com/mp/chhatarpur/news/mp-news-the-miscreant-who-recovered-extortion-money-from-sand-mines-shot-the-middle-aged-on-a-minor-dispute-died-070052-6380283.html

No comments:

Post a Comment