गल्ला एवं पिपरमिंट आयल के कारोबारी राकेश सोनी की दुकान टटम में मेन रोड पर है। वे 11 जनवरी की शाम दुकान बंद कर घर चले गए थे। रविवार सुबह उनके सामने वाले दुकानदार चतुर यादव ने श्री सोनी दुकान की शटर आधी खुली देख उन्हें फोन कर इस बात की जानकारी दी।
श्री सोनी तत्काल दुकान पर पहुंचे तो देखा कि दुकान से 5 ड्रम और 2 केन पिपरमिंट आयल चोरी हो चुका था। इसमें कुल एक हजार लीटर पिपरमिंट आयल भरा था। इसकी कीमत 13 लाख रुपए आंकी गई है। चोरी की इस वारदात से दुकानदार आक्रोशित हो गए और जिले के अनेक व्यापारी एकजुट होकर महाराजपुर थाने पहुंचे। पुलिस ने आईपीसी की धारा 457, 380 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। महाराजपुर टीआई याकूब खान ने 5 दिन के अंदर चोरी का खुलासा करने का भरोसा दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/chhatarpur/news/mp-news-1-thousand-liters-of-pipermint-oil-stolen-by-breaking-shop-shutter-070050-6380293.html
No comments:
Post a Comment