शहर को स्वच्छ, स्वस्थ बनाने और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के संदेश के साथ पूरा शहर दौड़ लगाएगा। इस सार्थक संदेश के प्रति जागरुकता लाने के लिए दैनिक भास्कर, नगर निगम और बीएस पटेल ग्रुप द्वारा 2 फरवरी को मिनी मैराथन दौड़ कराई जाएगी।
शहर में सकारात्मक पहल के लिए पहली बार इस तरह का आयोजन हो रहा है। मैराथन दौड़ के लिए पंजीयन दैनिक भास्कर कार्यालय में हो रहे हैं। छह किमी लंबी मैराथन में हर आयु वर्ग के लोग शामिल हो सकेंगे। शहर को स्वच्छता में नंबर एक बनाने, स्वच्छ और हरा-भरा रखने, बेहतर स्वास्थ्य और बेटियों को भी बेटों की तरह हर अधिकार और सम्मान देने के उद्देश्य से यह दौड़ कराई जा रही है। महिला एवं बाल विकास और फिट एंड फाइन जिम के सहयोग से कराई जा रही मैराथन से आमजन को स्वच्छता, स्वास्थ्य और बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच के लिए प्रेरित किया जाएगा। स्वच्छ सर्वेक्षण में हमारा प्रदर्शन बेहतर हो और देश में स्वच्छता में बेहतर अंक मिल सके, यह भी मुख्य उद्देश्य है।
विजेताओं को मिलेंगे आकर्षक पुरस्कार
2 फरवरी को सुबह 7 बजे मैराथन दौड़ की शुरुआत लालबाग रोड स्थित फिट एंड फाइन जिम से होगी। दौड़ लालबाग रोड, सिंधीबस्ती और शनवारा गेट पहुंचकर मरीचिका उद्यान होती हुई पुन: उसी स्थान पर पहुंचेगी। इसके पंजीयन के लिए 89621-51072 और 96693-05666 पर संपर्क कर सकते हैं। मैराथन के विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। आयोजन में श्री गुरुगोविंदसिंह डेंटल कॉलेज, ट्रायम्फल आर्च एकेडमी, मेट्रो मेडिकेयर मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल, सेंट थेरेसा हायर सेकंडरी स्कूल और एप्पल हॉस्पिटल का सहयोग रहेगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/burhanpur/news/mp-news-burhanpur-will-run-with-the-message-of-cleanliness-health-and-save-daughter-daughter-education-070511-6459206.html
No comments:
Post a Comment