Sunday, January 5, 2020

छात्रावास की छात्राओं को फोन कर परेशान कर रहा था युवक, केस दर्ज

दिनारा| कस्तूरबा गांधी छात्रावास की छात्राओं ने रविवार सुबह वार्डन नीता गुप्ता के साथ थाना पहुंचकर फोन पर परेशान करने वाले युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस शिकायत से आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। छात्रावास की छात्राओं ने थाना पहुंचकर थाना प्रभारी को एक लिखित शिकायती आवेदन दिया। जिसमें लिखा है कि प्रदीप यादव पुत्र वल्ली यादव निवासी कारोठा के द्वारा छात्रावास की छात्राओं को फोन पर धमकाता है। साथ ही वार्डन द्वारा समझाने पर उससे भी अभद्रता से बात चीत की गई है। वहीं छात्राओं ने बताया की हमें छात्रावास से पढ़ने के लिए स्कूल और कोचिंग में जाना पड़ता है और हमें डर लग रहा है।

इसलिए हम थाने पर शिकायत दर्ज करवाने आए हैं। छात्राओं ने बताया कि सामाजिक बदनामी के डर से परिवार सहित पुलिस से शिकायत नहीं कर रहे थे। शिकायत के बाद आरोपी के पिता ने आकर छात्राओं से माफी मांग ली है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/shivpuri/news/mp-news-youth-was-harassing-hostel-girl-by-calling-case-filed-072539-6324352.html

No comments:

Post a Comment