Sunday, January 5, 2020

प्रभारी मंत्री और विधायक ने दूल्हों को पहनाए हेलमेट, दुल्हनों को पौधा भेंट किया, 15 हजार से अधिक समाजजन शामिल हुए

कमलनाथ जी ने सरकार के गठन के आधे घंटे में किसान और बालिकाओं के लिए शादी के लिए राशि 25 हजार से बढ़ाकर 51 हजार रु. की। मुख्यमंत्री लड़की के पिता के दर्द जानते हैं कि 25 हजार में कुछ नहीं होता। गरीब परिवार बेटियों की शादी के बाद कर्ज में इतना दब जाते थे कि पूरी जिंदगी कर्ज देते-देते निकल जाती थी। 25 हजार की राशि कोई मायने नहीं रखती इसलिए उन्होंने योजना की राशि बढ़ाकर 51 हजार की। मैं अल्ला ताला से दुआ करती हूं कि आज इस मुख्यमंत्री निकाह योजना में जो 34 जोड़े का निकाह हुआ है। जिन्होंने अपने गृहस्थ जीवन में पदार्पण किया है। वे अपने खुद के साथ समाज और अपने आसपास के वातावरण को स्वस्थ बनाएं। आयोजन के लिए पंजेतन कमेटी धन्यवाद की पात्र है।

यह बात रविवार को मुख्यमंत्री निकाह योजना अंतर्गत स्थानीय पंजेतन कमेटी के तत्वावधान में 34 जोड़े के सामूहिक निकाह कार्यक्रम में आए करीब 15 हजार से अधिक लोगों को संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री डॉ. विजय लक्ष्मी साधौ ने कही। अध्यक्षता विधायक पांचीलाल मेड़ा ने की। विशेष अतिथि कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालमुकुंदसिंह गौतम, प्रदेश अल्पसंख्यक कमेटी अध्यक्ष मुजीब कुरैशी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भीमसिंह ठाकुर, नप अध्यक्ष शब्बीर पहलवान, प्रदीप ठाकुर थे। मंच पर कलेक्टर श्रीकांत बनोठ, एसपी आदित्यप्रतापसिंह, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष लाल मोहम्मद शेख और नगर परिषद के पार्षद थे। पंजेतन कमेटी द्वारा लगातार तीसरे वर्ष आयोजन किया जा रहा। कलेक्टर बनोठ ने मुख्यमंत्री निकाह योजना की जानकारी दी। विधायक ने अपनी निधि से मेवाती समाज को बर्तनों के लिए 2 लाख की घोषणा की। प्रभारी मंत्री और विधायक ने दुल्हनों को पौधे और निकाह प्रमाण पत्र भेंट किए। उन्होंने समारोह में आए लोगों को अभिवादन स्वीकार किया। निकाह समारोह में 15 हजार से अधिक नगर व अन्य जिलों के मुस्लिम समाजजनों ने हिस्सा लिया। आयोजन कमेटी की चाक चौबंद व्यवस्था की अतिथियों ने सराहना की। विधायक ने सभी दूल्हों को सड़क सुरक्षा को लेकर हेलमेट भेंट किए। नगर के भारमल और हुतैब स्टोर्स की ओर से दंपतियों को दीवार घड़ी दी। संचालन डाॅ. अजहर खान और प्रेस क्लब अध्यक्ष कैलाश दवाने ने किया। आभार अशफाक मौलवी और प्रशासन की ओर से समारोह के नोडल अधिकारी नप सीएमओ रामप्रसाद भावरें ने माना।

ये दिया निकाह समिति ने

निकाह में शामिल सभी जोड़ों को पंजेतन समिति ने जन सहयोग से डबल बेड, बिस्तर, अलमारी, बाथरूम सेट, स्टील का बेड़ा, ओवन, कुकर, कढ़ाई, बड़ी परात, स्टील की तपेली सेट, स्टील के डिब्बों का सेट, जग, गिलास सेट, स्टील के चम्मच, सरिया, लेमन सेट, कटोरी 6 नग, चाय के मग 6, चम्मच 6, चाय की ट्रे, मसाले के लिए 6 डिब्बियां बतौर कन्यादान में दी।

आयोजन मुख्यमंत्री निकाह योजना में पंजेतन कमेटी के तत्वावधान में 34 जोड़े का सामूहिक निकाह हुआ

मुख्यमंत्री निकाह योजना अंतर्गत स्थानीय पंजेतन कमेटी के तत्वावधान आयोजित निकाह में शामिल दुल्हनें। दूल्हे को विधायक और प्रभारी मंत्री ने हेलमेट पहनाया।

प्रभारी मंत्री ने केंद्र और भाजपा सरकार को घेरा

प्रभारी मंत्री ने कहा- शिवराज की घोषणा कांग्रेस सरकार की गले की हड्डी बन गई। यदि योजना बंद करते तो लोग नाराज हो जाते। उन योजनाओं को धरातल पर लाना ये दिलेरी और जज्बा मुख्यमंत्री कमलनाथ में ही हो सकता है। दिल्ली में बैठे हमारे नानाजी (नरेंद्र मोदी) ने प्रदेश के मुख्य बजट में 2700 करोड़ की कटौती कर दी। उसके बाद अति बारिश के कारण किसानों का 16 हजार करोड़ का नुकसान प्रदेश में हुआ। भाजपा शासनकाल की भ्रष्टाचार सड़कों में भाजपा नेताओं की शक्ल के रूप में गड्‌ढे दिखने लगे। कमलनाथ ने केंद्र सरकार से 7 से 8 हजार करोड़ की मांग की। लेकिन केवल 1 हजार करोड़ ही दिया। अब सड़कें सुधारें कि किसानों को दें। भाजपा सरकार के समय किसानों से फसल बीमा के नाम पर केवल खरगोन जिले में 103 करोड़ रु. वसूला और दिया केवल 3 से 4 करोड़।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Dharmpuri News - mp news the minister and mla in charge presented helmets to the grooms presented saplings to the brides more than 15 thousand socialists attended
Dharmpuri News - mp news the minister and mla in charge presented helmets to the grooms presented saplings to the brides more than 15 thousand socialists attended


source https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-the-minister-and-mla-in-charge-presented-helmets-to-the-grooms-presented-saplings-to-the-brides-more-than-15-thousand-socialists-attended-072537-6324867.html

No comments:

Post a Comment