Monday, January 27, 2020

89 यूनिट रक्त से शहीद की पत्नी का किया तुलादान


खरगोन | पाकिस्तान से 1999 के कारगिल युद्ध में शहीद राजेंद्र यादव की प|ी प्रतिभा यादव का रोटरी क्लब ने गणतंत्र दिवस पर तुलादान किया। यहां रक्तदान-तुलादान कार्यक्रम में 89 लोगों ने रक्तदान कर देशभक्ति का संदेश दिया। महिलाएं भी शामिल हुईं। कृषि मंत्री सचिन यादव शिविर का शुभारंभ करते कहा कि ऐसे आयोजनों से देशभक्ति के साथ ही लोगों को स्वास्थ्य की सेवा भी हो रही है। विधायक रवि जोशी ने कहा कि यह आयोजन ऐेतिहासिक है। लोगों को प्रेरित करने में सहायक है। लोग विवाह, जन्मदिन सहित अन्य आयोजनों में रक्तदान शिविर लगाकर महान पुण्य कार्य करें। इस दौरान खंडवा के लोकेश झवर, बुरहानपुर के सौरभ श्राफ, क्लब अध्यक्ष डॉ. जेसी पालीवाल, सचिव शुभम महाजन आदि मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/khargon/news/mp-news-martyr39s-wife-donated-blood-with-89-units-of-blood-064038-6488095.html

No comments:

Post a Comment