देवित बुजुर्ग में सर्वाधिक पॉलीथिन जमा करने पर विद्यार्थी सम्मानित
देवित बुजुर्ग के माध्यमिक विद्यालय में स्वच्छता पुरस्कार दिए। साढ़े 5 माह चले स्वच्छता मुहिम में 52 बच्चों ने गांव में बिखरी सिंगल यूज पॉलीथिन संग्रहण में सहभागिता की। गणतंत्र दिवस पर 221.640 किग्रा पॉलीथिन निकला। सरपंच प्रेमबाई हवसीलाल दांगोडे, सचिव अनिल भार्गव, सहायक सचिव विशाल जायसवाल ने कहा स्वच्छता के लिए विद्यालयीन बच्चों की पहल सराहनीय है।
बाल केबिनेट के मंत्रिमंडल व मेधावी विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया। स्वच्छता रेटिंग में फोर स्टार प्राप्त शाला में बॉटम-20 प्रमुख शिक्षक मुकेश राठौर के मार्गदर्शन में ग्रीन हाउस नाम से स्वच्छता अभियान चलाया था। स्कूल में बने ग्रीन रूम में अपने-अपने बारदानों में जमा की थी। सर्वाधिक पॉलीथिन जमा करने पर ग्राम पंचायत की तरफ से मोनिका कालू 7वीं 13.510 किग्रा प्रथम को 700 रुपए, गौतम हरकेश 8वीं द्वितीय 9.230 किग्रा द्वितीय 500 रुपए व प्रिया सोनिया 8वीं 6.370 किग्रा तृतीय को 300 रुपए प्रशस्ति पत्र व शील्ड प्रदान की गई। अन्य 48 प्रतिभागी बच्चों को भी प्रशस्ति पत्र देकर सराहा।
पॉलीथिन जमा करने के लिए कतार में लगे विद्यार्थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/khargon/news/mp-news-52-children-raised-221-kg-polythene-in-5-months-064035-6488094.html
No comments:
Post a Comment