
भोपाल|गैस राहत अस्पतालाें में पांच महीने से सीटी स्कैन अाैर एमअारअाई की सुविधा बंद है। बीएमएचअारसी में भी मरीजाें को यह सुविधा नहीं मिल पा रही है। एेसे में मरीजाें काे बाहर से सीटी स्कैन अाैर एमअारअाई करानी पड़ रही है। यह स्थिति निजी डायग्नाेस्टिक सेंटर से गैस राहत विभाग का अनुबंध खत्म हाेने के कारण बनी है। सामाजिक कार्यकर्ता रचना ढींगरा ने इस मामले की शिकायत गैस पीड़ितों की मॉनीटरिंग कमेटी से की है। इस संबंध में सीएमएचअाे गैस राहत अस्पताल डाॅ. रवि वर्मा का कहना है कि बीएमएचआरसी में मरीजाें के सीटी स्कैन अाैर एमअारअाई की व्यवस्था की गई है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source
https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/mp-news-ct-relief-and-mri-facility-closed-in-gas-relief-hospital-for-5-months-065523-6301689.html
No comments:
Post a Comment