Thursday, January 2, 2020

सरकारी स्कूलों को हर साल मिलेंगे 55 स्पोर्ट्स टीचर

शिवपुरी स्थित शासकीय तात्या टोपे राज्य शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय

इस तरह होता है एडमिशन

शासकीय तात्या टोपे राज्य शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय में एडमिशन के लिए हर वर्ष मार्च-अप्रैल में विज्ञप्ति निकलती है। जिसके बाद आवेदक का पहले फिजिकल टेस्ट लिया जाता है। फिजिकल में 100 मीटर व 800 सौ मीटर दौड़ साथ में हाई जंप, लॉंग जंप और गोला फेंक देखा जाता है। इसमें पास विद्यार्थियों की लिखित परीक्षा आयोजित की जाती है। इस संस्थान से डिप्लोमा करने के बाद शिक्षकों को प्रमोशन और इंक्रीमेंट में लाभ मिलता है। छात्र किसी सरकारी और प्राइवेट स्कूल में खेल शिक्षक बन सकते हैं और डिग्री करने वाले छात्र डिप्टी डायरेक्टर के पद तक पहुंच सकते हैं।

डीबी स्टार भोपाल/ग्वालियर

संयुक्त संचालक कार्यालय ने अक्टूबर 2019 में आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय को एक प्रस्ताव भेजा। इसमें ग्वालियर-चंबल संभाग में पदस्थ टीचर्स को शिवपुरी के शासकीय तात्या टोपे राज्य शारीरिक शिक्षा महाविद्यालय में पदस्थ करने का आग्रह किया है। एमपीएड पास आउट इन टीचरों को व्याख्याता के पद पर पदस्थ किया जाएगा। उसके बाद जीवाजी यूनिवर्सिटी को मान्यता बहाल करने के लिए आवेदन किया जाएगा। स्कूल शिक्षा विभाग ने नए शैक्षणिक सत्र (2020-21) में 27 टीचरों के बैच को प्रवेश देना चाहता है।

जीवाजी यूनिवर्सिटी के मानदंडों को हिसाब से बीपीएड की 55 सीटों के लिए एमपीएड पास आउट आठ टीचरों की आवश्यकता पड़ेगी। इसके अलावा क्रिकेट, हाॅकी, टेनिस, बास्केट बॉल, वॉलीबॉल सहित 10 खेलों के ग्राउंड भी आवश्यक हैं। महाविद्यालय परिसर में एथलेटिक के लिए ट्रैक तो बना हुआ है, लेकिन बास्केट बॉल और क्रिकेट ग्राउंड खराब स्थिति में है। इसको ठीक करना पड़ेगा। इसके अलावा बाकी ग्राउंड को विकसित करना होगा। यहां पर पढ़ने वाले छात्र से एक वर्ष में 642 रुपए शुल्क लिया जाता है, जिसमें 150 रुपए एक वर्ष का हॉस्टल का किराया भी शामिल है।

शीघ्र शुरु कराएंगे कोर्स

केके द्विवेदी, संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल

क्या योजना है?

शिवपुरी के फिजिकल कॉलेज में एमपीएड पास आउट शिक्षकों को नियुक्त किया जाएगा।

क्या नए साल में एडमिशन हो जाएंगे?

प्रस्ताव आए हैं, हमारी कोशिश जल्द पढ़ाई शुरू कराने की रहेगी।

प्रस्ताव तो पहले से भेजे जा रहे हैं?

मैं कुछ समय पहले ही आया हूं। पहले के प्रस्तावों की मुझे जानकारी नहीं है।

क्या प्लान तैयार करेंगे

हमारी कोशिश है कि बीपीएड कोर्स शुरु हो जाए। इससे कई शिक्षक और छात्रों को लाभ मिलेगा।

हमने प्रस्ताव भेजा है

 हम चाहते हैं कि नए वर्ष में डिग्री कोर्स शुरु हो जाएं। यहां के लिए फिलहाल आठ टीचरों की आवश्यकता है। इसके लिए हमने कुछ समय पहले ही प्रस्ताव बनाकर भेजा है। यहां विभागीय शिक्षक और बाहरी छात्र फिजिकल एजुकेशन का कोर्स कर सकेंगे। अरविंद सिंह, ज्वॉइंट डायरेक्टर, स्कूल शिक्षा, ग्वािलयर



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Bhopal News - mp news government schools will get 55 sports teachers every year


source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/mp-news-government-schools-will-get-55-sports-teachers-every-year-065519-6301890.html

No comments:

Post a Comment