Friday, January 10, 2020

सीएए के समर्थन में निकाली तिरंगा यात्रा, सांसद सहित 5 हजार लाेगाें पर केस दर्ज

बड़वानी .नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में भारत सुरक्षा मंच ने शुक्रवार को पाटी नाका से तिरंगा यात्रा निकाली और कारंजा चौक पर सामूहिक राष्ट्रगान किया। अनुमति न होने के बावजूद यात्रा निकालने व धारा 144 के उल्लंघन पर भाजपा सांसद गजेंद्रसिंह पटेल सहित 11 नामजद सहित 5 हजार अज्ञात लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई।

भाजपा पदाधिकारियों का दावा है यात्रा में 12 हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए। पाटी नाका पर सभा में वक्ताओं ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून किसी की नागरिकता छीनने वाला नहीं है। बल्कि नागरिकता देने वाला है। कुछ लोग अफवाह फैलाकर इसे गलत साबित करने का प्रयास कर रहे हैं। भारत सुरक्षा मंच के जिला संयोजक विजय यादव ने कहा कि हमने संविधान के समर्थन में तिरंगा यात्रा निकाली है। एफआईआर दर्ज करना गलत है।

धारा 144 लागू इसलिए नहीं दी थी अनुमति
जिले में 144 धारा लागू है। इसलिए तिरंगा यात्रा निकालने की अनुमति नहीं दी गई। इसका उल्लंघन किया है तो कार्रवाई तो की जाएगी।-अभयसिंह ओहरिया, एसडीएम बड़वानी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
करीब डेढ़ किमी लंबी यात्रा में शामिल लोग भारत माता के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे।


source https://www.bhaskar.com/mp/indore/news/tricolor-trip-out-in-support-of-caa-case-filed-against-5-thousand-including-mp-126485495.html

No comments:

Post a Comment