
निकाय चुनाव में निगम महापौर और नगर पालिका व नगर परिषद के अध्यक्ष पद के आरक्षण के संबंध में नगरीय प्रशासन द्वारा मांगी गई जानकारी 24 कलेक्टरों ने अब तक नहीं भेजी है। सरकार ने इन पदों के आरक्षण के लिए 15 फरवरी तक का समय तय किया है। समय पर जानकारी नहीं मिलने से आरक्षण की प्रक्रिया पर भी असर पड़ सकता है। कलेक्टरों से उनके जिले के अलग-अलग निकायों में कुल जनसंख्या, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या और उनके प्रतिशत के बारे में जानकारी मांगी गई है। इसके आधार पर आरक्षण की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। पिछले वर्ष मई में सबसे पहले इसकी जानकारी मांगी गई थी। जुलाई व अक्टूबर में फिर पत्र भेजे गए। 8 महीने गुजरने व तीन बार पत्र भेजने के बावजूद 24 कलेक्टरों ने यह जानकारी नगरीय प्रशासन संचालनालय को उपलब्ध नहीं कराई है। नगरीय प्रशासन आयुक्त पी नरहरि ने शुक्रवार को इन्हें फिर से रिमाइंडर भेजा है। पंचायतों में पंच, सरपंच, जिला व जनपद अध्यक्ष व सदस्यों के आरक्षण के लिए 13 जनवरी को उच्च स्तरीय बैठक होने वाली है।
अप्रत्यक्ष प्रणाली से
महापौर-अध्यक्ष का चुनाव कराने के खिलाफ दायर पुनरीक्षण याचिका खारिज
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source
https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/mp-news-24-collectors-did-not-send-reservation-related-information-064111-6366496.html
No comments:
Post a Comment