भैंसोदामंडी नगर में जी.के. नून स्मृति में जीन-जर चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित पांच दिनी नून यंग मास्टर्स कप स्पर्धा का समापन सोमवार को नून क्रिकेट मैदान में हुआ। आयोजन समिति के प्रतापसिंह झाला ने बताया कि लंदन व मुंबई से आए ट्रस्टियों ने क्रिकेट स्पर्धा में प्रथम, द्वितीय, तृतीय व मैन ऑफ द मैच पुरस्कारों का वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया।
22 जनवरी से 26 जनवरी तक चली पांच दिनी स्पर्धा में राजस्थान व मध्यप्रदेश से आई कुल 16 टीमों ने भाग लिया। फाइनल रामगंजमंडी एकेडमी व नून यंग मास्टर्स भवानीमंडी के बीच खेला गया। इसमें नून यंग मास्टर्स को प्रथम पुरस्कार 11 हजार रुपए व ट्राॅफी दी गई। उपविजेता रही रामगंजमंडी एकेडमी टीम को द्वितीय पुरस्कार 5000 रुपए व ट्राॅफी दी गई। पहले बल्लेबाजी करते हुए रामगंजमंडी ने 10 ओवर में कुल 74 रन बनाए। जवाब में नून यंग मास्टर्स टीम ने 6 विकेट बाकी रहते लक्ष्य को हासिल किया। इसमें मैन ऑफ द मैच जुगल प्रजापति को दिया गया।
इसके साथ एक मैत्री मैच अस्पताल टीम व भवानीमंडी प्रशासन के बीच खेला गया। इसमें अस्पताल टीम ने कुल 10 ओवर में 139 रन बनाए। जवाब में प्रशासन की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए कुल 90 रन पर ही सिमट गई व अस्पताल टीम विजेता रही। इस मैच में मैन ऑफ द मैच आमिर खान को दिया गया। नून अस्पताल के उपाध्यक्ष के. घोष व प्रशासक कर्नल विक्रमसिंह शेखावत ने बताया कि समापन के मुख्य अतिथि विधायक हरदीपसिंह डंग, पूर्व नपाध्यक्ष उदयसिंह राजोरा, उपखंड अधिकारी राजेश डागा, पुलिस उप अधीक्षक राजेश मेश्राम, राजस्थान टेक्सटाइल मिल के कार्यकारी अध्यक्ष हरिमोहन वशिष्ठ, केके राठी, मंडल अध्यक्ष सुनिश दीक्षित, भाजपा नेता राकेश यादव सहित अन्य मौजूद थे।
नून यंग मास्टर्स कप स्पर्धा की विजेता टीम को पुरस्कृत किया गया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/mandsour/news/mp-news-noon-young-masters-becomes-winner-after-defeating-ramganjmandi-academy-by-49-runs-064024-6488774.html
No comments:
Post a Comment