आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत करने के दौरान मौजूद ग्रामीण।
भानपुरा | दूधाखेड़ी माताजी मंदिर परिसर में 12 एवं 13 जनवरी को राष्ट्र धर्म सम्मेलन हुआ। 26 जनवरी की शाम दूधाखेड़ी स्थित धाकड़ धर्मशाला में समिति पदाधिकारियों, सदस्यों व आमजन की उपस्थिति में समिति अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने पत्रकारवार्ता की। इसमें आय-व्यय का हिसाब प्रस्तुत किया।
बताया कि इस सम्मेलन में दानदाताओं ने 36 लाख 13 हजार 569 रुपए समिति को दिए। आयोजन के प्रचार-प्रसार, भंडारे, धार्मिक सामग्री, प्लैक्स, वाहन व्यय और अन्य मदों पर कुल 33 लाख 59 हजार 111 रुपए खर्च हुए। 2 लाख 54 हजार 158 रुपए की बचत हुई। यह राशि समिति पदाधिकारियों व आमजन की माैजूदगी में मंदिर के पं. घनश्यामनाथ योगी के सुपुर्द की। यादव ने कहा कि जो सामग्री आयोजन समिति के पास बची है, वह सब माताजी के भंडारे में दी जाएगी। आय-व्यय का हिसाब सार्वजनिक रुप से चस्पा कर दिया है। साथ ही सभी हिसाब को रजिस्टर्ड एडी के माध्यम से देवस्थान विभाग, कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार व शासन द्वारा गठित मंदिर प्रबंध समिति के सभी सदस्यों को भेजा जाएगा। हमने पूर्व में मंदिर प्रबंध समिति के पदाधिकारियों को हिसाब के लिए सूचित किया लेकिन आयोजित बैठक में शासन द्वारा गठित मदिर प्रबंधन समिति का कोई पदाधिकारी उपस्थित नहीं हुआ। अध्यक्ष ने बताया कि यह सम्मेलन समाज में जागरूकता लाने, देशवासियों में राष्ट्रीयता की भावना जागे, इसके लिए आयोजित किया था। इसकी ऐतिहासिक सफलता का सारा श्रेय सम्मेलन के प्रेरणास्रोत संत मधुसूदन शास्त्री व आमजन को जाता है। माता दूधाखेड़ी का आशीर्वाद इस सफल आयोजन के साथ था। कोषाध्यक्ष बापूलाल धाकड़, संयोजक किशोर पाटीदार, श्रीलाल धाकड़, राकेश यादव, नरेश माघवानी, रामेश्वर धाकड़, ओम पाटीदार, नटवर शर्मा, सतीष शर्मा, कारूलाल धाकड़ सहित अन्य मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/mandsour/news/mp-news-national-religion-conference-36-lakh-rupees-donated-two-and-a-half-lakh-rupees-of-savings-handed-over-to-the-temple-committee-064027-6488778.html
No comments:
Post a Comment