छिंदवाड़ा/बैतूल. जिले की अमरवाड़ा तहसील के जमुनिया गांव में नव वर्ष पर लगे मेले को देखने आए दो युवकों की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गयी और एक महिला घायल हो गयी, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस के मुताबिक, बुधवार को गांव से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से अंकित मरकाम (22) और देवकुमार (20) की मौत हो गयी और एक महिला घायल हो गयी, जिसे समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि नव वर्ष के मौके पर गांव के सांई मंदिर में मेला लगा था, जिसे देखने लोग आए थे। इसी बीच यह घटना हो गयी। वहीं, छिंदवाड़ा-बैतूल मार्ग पर कल रात्रि अज्ञात वाहन की टक्कर से एक बाइक सवार की मृत्यु हो गयी। मृतक युवक अरविंद सिंह चौहान बैतूल जिले के आमला तहसील का निवासी था।
ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराने से बाइक सवार दो युवकों की मौत
बैतूल जिले के डहरगांव के समीप मोटर साइकिल सवार दो युवकों की एक ट्रैक्टर ट्राली से टकरा जाने के चलते मौत हो गयी है। पुलिस के मुताबिक, राष्ट्रीय राजमार्ग पर डहरगांव के समीप कल रात एक मोटर साइकिल के ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा जाने से मोटर साइकिल पर सवार संदीप और गोविंद की मौत हो गयी। दोनों जिले के महुपानी गांव के निवासी बताए गए हैं। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/jabalpur/news/4-killed-in-two-separate-road-accidents-in-chhindwara-and-betul-126411426.html
No comments:
Post a Comment