Thursday, January 2, 2020

वेतनमान नहीं बढ़ाने से डॉक्टर नाराज, प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों के 3300 सीनियर डॉक्टर्स इस्तीफा देने की तैयारी में

इंदौर. वेतनमान बढ़ाए जाने की मांग को लेकर प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों के डॉक्टरों ने अब आंदोलन को औरतेज करने का मन बना चुके हैं। विरोध स्वरूपप्रदेश के 13 मेडिकल कॉलेजों के 3300 सीनियर डॉक्टर्स अपने-अपने डीन को संभवत:इस्तीफा सौपेंगे। वे 9 जनवरी से काम बंद करने की भी तैयारी में हैं। गौरतलब है कि लंबे समय से चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधीन कार्यरत डॉक्टर्स अन्य विभागों की तरह 7वां वेतनमान दिए जाने की मांग कर रहे हैं।


मप्र मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन इंदौर के सचिव और एमजीएम मेडिकल कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. राहुल रोकड़े ने बताया कि हमारी सेंट्रल बॉडी ने तय किया है कि 3 जनवरी को सभी एकसाथ संबंधित कॉलेज डीन को इस्तीफा देंगे। विभागाध्यक्षों को इस्तीफे भेजे जा चुके हैं। इसके बाद 9 जनवरी से हम काम बंद कर देंगे। मप्र में सिर्फ चिकित्सा शिक्षा विभाग ही है, जहां डॉक्टरों को 7वां वेतनमान का लाभ नहीं मिल रहा है। वर्ष 2016 से हम यह मांग कर रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधीन कार्यरत डॉक्टरों को भी 7वां वेतनमान दिया जा रहा है। इस संबंध में एक दल भोपाल से मंडी ने भी मिला और अपनी मांगों को लेकर बात की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Indore Doctors Salary | Indore Doctors Mass Resign Updates Over Unhappy With Pay Increase


source https://www.bhaskar.com/mp/indore/news/indore-doctors-mass-resign-updates-over-unhappy-with-pay-increase-126411419.html

No comments:

Post a Comment