अजय वर्मा | भोपाल .कलेक्टर गाइडलाइन बनाने काम शुरू हो गया है। शहर के अलग-अलग स्थानों से प्रॉपर्टी की कीमतों की जानकारी जुटाई जा रही है। पिछले साल राजधानी में 1100 से ज्यादा लोकेशन पर लोगों ने कलेक्टर गाइडलाइन से ज्यादा दर पर रजिस्ट्री कराई हैं। ऐसे में वर्ष 2020 के लिए तैयार होने वाली नई कलेक्टर गाइडलाइन में ऐसी लोकेशंस पर रेट बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। गाइडलाइन से ज्यादा रेट पर रजिस्ट्री कराए जाने की एक वजह सरकार द्वारा स्टाम्प ड्यूटी कम किया जाना है और दूसरी वजह बाजार दर का कलेक्टर गाइडलाइन से ज्यादा होना है।
दरअसल पिछले साल जून में आई कलेक्टर गाइडलाइन में सरकार ने व्यवस्था दी थी कि यदि किसी व्यक्ति ने गाइडलाइन से ज्यादा दर पर रजिस्ट्री कराई है तो प्रॉपर्टी की कीमत में आने वाले अंतर पर सिर्फ 1 फीसदी स्टाम्प शुल्क ही देना पड़ेगा। इसके पहले प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त के समय व्यक्ति पूरी शुल्क पर स्टाम्प ड्यूटी देना पड़ती थी।पिछले साल हुई रजिस्ट्रियों के विश्लेषण के आधार पर अगले सप्ताह होने वाली उपमूल्यांकन समिति की बैठक में सब रजिस्ट्रार अपनी-अपनी रिपोर्ट पेश करेंगे।
रोजाना होती हैं औसतन 150 रजिस्ट्रियां
- 25,541रजिस्ट्री हुईं जुलाई से नवंबर 2019 के बीच
- 255.31 करोड़रुपए का राजस्व प्राप्त हुई स्टाम्प ड्यूटी के रूप में सरकार को पांच महीने में
- 3910 लोकेशन केरेट दर्ज हैं भोपालकी वर्तमान कलेक्टर गाइडलाइन में
- 20 % घटा दी थी सरकार ने कलेक्टर गाइडलाइन में प्रॉपर्टी की कीमतें पिछले साल जून में
2018 के जुलाई से नवंबर के बीच 234 करोड़ आय हुई थी स्टाम्प के जरिए, जबकि वर्ष 2019 में इन्हीं महीनों के दौरान यह आय बढ़कर 255.31 करोड़ रुपए हो गई है।
प्रमुख इलाके जहां गाइडलाइन से ज्यादा पर हुई रजिस्ट्री
- महाबड़िया में 50 से ज्यादा रजिस्ट्री गाइडलाइन से 150 फीसदी ज्यादा पर कराई गई।
- नरेला शंकरी की गणेश गेलेक्सी सिटी कॉलोनी में 10 रजिस्ट्री गाइडलाइन से 116 फीसदी ज्यादा पर कराई गई हैं।
- एलेक्जर ग्रीन कॉलोनी 11 मकान री-सेल में गए। यहां पर 169 फीसदी ज्यादा पर लोगों ने रजिस्ट्री कराई।
- सागर लैंड मार्क 27 रजिस्ट्री गाइडलाइन से 178% ज्यादा पर हुई।
- गोविंदपुरा की क्रिस्टल आइडियल सिटी में 28 रजिस्ट्री गाइडलाइन से 125% ज्यादा पर हुई।
- बावड़ियाकला में 10 रजिस्ट्री गाइडलाइन से 118 % ज्यादा पर हुई।
अनडायवर्ट कृषि भूमि के दाम कम होने चाहिए... सरकार को कृषि भूमि की कीमतें और कम करना चाहिए। ताकि नए प्रोजेक्ट लांच हो सके। अभी-भी शहर के कई इलाकों में अनडायवर्ट कृषि भूमि की कीमतें ज्यादा हैं। नीरज मेकर, वाइस प्रेसिडेंट, क्रेडाई
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/bhopal/news/registry-at-more-than-1100-locations-rated-higher-than-the-guide-line-126434573.html
No comments:
Post a Comment