संघ जिलाध्यक्ष अनुपम त्रिपाठी के नेतृत्व में डॉ. आरबी पटेल, जिला संयोजक जगदीश सोनी, जिला संगठन मंत्री अनिल शुक्ला अाैर सहसंगठन मंत्री अरुण मिश्रा के प्रतिनिधि मंडल द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया है कि जिन अध्यापकों को पूर्व से ग्रीनकार्ड के विशेष इंक्रीमेंट का लाभ मिल रहा था। छठवें वेतनमान के निर्धारण में उन अध्यापकों का विशेष इंक्रीमेंट बिना किसी कारण के हटा दिया गया। इसके बाद लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल द्वारा 1 मई 2019 को पत्र जारी कर अध्यापकों को ग्रीन कार्ड के विशेष इंक्रीमेंट का लाभ छठवें वेतनमान में देने के निर्देश दिए गए।
छठवें वेतनमान में विशेष इंक्रीमेंट हट जाने से इन अध्यापकों को सातवें वेतनमान में भी हर माह आर्थिक नुकसान हो रहा है। जिलाध्यक्ष ने बताया कि लोक शिक्षण संचालनालय से स्पष्ट निर्देश आने के बाद संघ द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी को करीब दो माह पहले ज्ञापन सौंपकर विशेष इंक्रीमेंट लगाने के संबंध में आदेश जारी करने की मांग की गई।
जबकि प्रदेश के अन्य जिलों में जिला सीईओ और जिला शिक्षा अधिकारियों द्वारा इस आशय के आदेश जारी कर विशेष इंक्रीमेंट का लाभ दिया जा रहा है। इसी तरह जिले में सैकड़ों अध्यापक करीब 13 वर्षों की सेवा पूरी कर चुके हैं और उन्हें 12 वर्षीय क्रमोन्नति का लाभ नहीं मिला है, जबकि अन्य जिलों में क्रमोन्नति दी जा रही है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/chhatarpur/news/mp-news-demand-for-special-increment-and-gradation-benefits-for-teachers-union-submitted-memorandum-to-district-ceo-065639-6227003.html
No comments:
Post a Comment