Friday, December 20, 2019

खजुराहो-जबलपुर एक्सप्रेस शुरू, पांच यात्रियों ने किया सफर

पर्यटन नगरी खजुराहो से जबलपुर के लिए चलने वाली खजुराहो-जबलपुर सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेन खजुराहो रेलवे स्टेशन से गुरुवार रात 11.20 बजे रवाना हुई। पहली बार खजुराहो से जबलपुर ट्रेन को लोको पायलट केके सिंह लेकर पहुंचे। टीकमगढ़ रेलवे स्टेशन से पांच सवारियों ने जबलपुर तक सफर किया।

सप्ताह में तीन दिन चलते वाली खजुराहो-जबलपुर ट्रेन को 19 दिसंबर से शुरू किया गया। रात 1.55 बजे टीकमगढ़ पहुंची, लेकिन यहां उम्मीद थी कि लोग स्वागत के लिए पहुंचेंगे, लेकिन ठंड होने के चलते किसी ने रूचि नहीं दिखाई। टीकमगढ़ स्टेशन से 5 यात्रियों से जबलपुर के लिए सफर किया। शुक्रवार सुबह 9.45 बजे जबलपुर पहुंची। दरअसल झांसी मंडल के पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि यह गाड़ी सप्ताह के सोमवार, बुधवार और गुरुवार को खजुराहो से जबलपुर के लिए चलेगी। जबकि गाड़ी संख्या 04189 मंगलवार, गुरुवार व शुक्रवार को जबलपुर से खजुराहो के लिए चलेगी। यह ट्रेन खजुराहो से रात 11.20 बजे रवाना होकर 12 बजे छतरपुर पहुंचेगी। 12.15 बजे ईशानगर, खरगापुर 12.56, सरकनपुर 1.20 बजे, टीकमगढ़ 1.55, उदयपुरा 2.20 , ललितपुर 3 बजे, सागर 5.16 बजे, दमोह 6.30, कटनी जंक्शन 8.05 और सुबह 9.45 बजे जबलपुर स्टेशन पहंुचेगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/chhatarpur/news/mp-news-khajuraho-jabalpur-express-started-five-passengers-traveled-065644-6224189.html

No comments:

Post a Comment