महिला ने एएसपी विवेक लाल को सौंपे गए आवेदन में बताया है कि शनिवार 21 दिसंबर की रात वह अपने घर पर अकेली थी, पति किसी कार्य से बाहर गए थे और बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे, तभी भाजपा के पूर्व अध्यक्ष विद्यासागर पांडे व हटा थाना प्रभारी विजय मिश्रा एक अन्य व्यक्ति चंदू प्यासी के साथ उसके घर आए और अंदर घुस गए। इस बीच से छेड़छाड़ करने लगे। महिला ने आरोप लगाया कि चिल्लाने पर थाना प्रभारी विजय मिश्रा व विद्यासागर पांडे ने गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी।
इस संबंध में हटा थाना टीआई विजय मिश्रा का कहना है कि विद्यासागर पांडे व उक्त महिला के बीच जमीन को लेकर विवाद था। जो पांडे जीत गए थे, लेकिन उक्त महिला जमीन पर कब्जा नहीं दे रही थी। जिसकी शिकायत लेकर पांडे थाने आए थे, लेकिन उसी समय महिला पीछे-पीछे आ गई और अभद्र व्यवहार करने लगी। महिला द्वारा लगाए गए आरोप झूठे हैं।
जबकि पूर्व भाजपा के जिलाध्यक्ष विद्यासागर पांडेय का कहना है कि हटा में प्यासी मोहल्ला में मेरा पैतृक प्लाट है, जिसपर हमारे चाचा ने कब्जा करने का प्रयास किया। हम कोर्ट से जीत भी चुके हैं, जिसका अधिपत्य भी मिल चुका है, लेकिन प्लाट पर बाउंड्रीवॉल न कराने के कारण 20 तारीख को उसपर रेत भी डाल दी गई। जब हम इस बात की शिकायत करने थाना पहुंची तो पीछे से वह महिला आ गई और थाना प्रभारी और मेरे साथ अभद्रता की। अब महिला झूठे आरोप लगा रही है। इस संबंध में एएसपी विवेक लाल का कहना है कि हटा थाना क्षेत्र की एक महिला आई थी, उन्होंने हटा टीआई और विद्यासागर पांडे के खिलाफ शिकायत की है। सुनने में आया है, जमीनी विवाद है। पूरे मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।
पूर्व जिलाध्यक्ष बोले- मेरी जमीन पर कब्जा कर लिया है, छुड़ाने गए तो महिला ने आरोप लगाया
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/damoh/news/mp-news-alleged-complaint-of-former-bjp-district-president-and-station-in-charge-for-molestation-asp-062556-6247447.html
No comments:
Post a Comment