Monday, December 23, 2019

सड़क पर निकलने के विवाद को लेकर युवक को बेल्ट से पीटा, रास्ते पर लगा जाम

दमोह। बैंक चौराहा रोड पर एसबीआई एटीएम बूथ पर बाइक के पीछे से टक्कर लगाने पर विवाद हो गया। विवाद के बीच एक बाइक सवार से दूसरे की बुरी तरह बेल्ट से पिटाई कर दी, जिससे मौके पर ही बाइक सवार लहूलुहान हो गया।

पिटाई के बाद आरोपी बाइक सवार मौके से भाग खड़ा हुआ। बाद में लोगाें की भीड़ जमा हुई, इस बीच पिटते हुए बाइक सवार को किसी ने बचाया। दरअसल हुआ यूं कि सोमवार दोपहर करीब दो बजे बालाकोट निवासी चंदन पटेल पिता कंछेदी पटेल बाइक से बैंक चौराहा से बस स्टैंड की ओर जा रहा था, इस बीच बैंक चौराहा से थोड़ा आगे एसबीआई एटीएम बूथ के सामने आगे चल रहे बाइक सवार ने बाइक रोक दी, अचानक बाइक रुकने से पीछे चल रहे चंदन काे भी अपनी बाइक रोकनी पड़ी, अचानक ब्रेक लगाने से चंदन की बाइक आगे चल रही बाइक से टकरा गया। इस बात को लेकर अज्ञात बाइक सवार ने चंदन को पहले थप्पड़ मारा, उसके बाद बेल्ट से बुरी तरह पिटाई कर दी, जिससे चंदन के नाक के पास गंभीर घाव हो गया और काफी मात्रा में खून निकल गया। इस बीच किसी ने भी हस्तक्षेप नहीं किया और अज्ञात बाइक सवार चंदन को पीटता रहा और बाद में मौका पाकर भाग गया। चंदन को बचाने में मदद न करने पर दो युवकों ने आसपास के लोगों को खरी-खोटी सुनाई और गली गलौच भी की। बाद में घायल चंदन को ऑटो में बैठाकर जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां पर पुलिस ने पूरी जानकारी ली और मारपीट करने वालों की पहचान करने के लिए जवान भेजे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Damoh News - mp news the youth was beaten with a belt due to the controversy of getting out on the road jammed on the way


source https://www.bhaskar.com/mp/damoh/news/mp-news-the-youth-was-beaten-with-a-belt-due-to-the-controversy-of-getting-out-on-the-road-jammed-on-the-way-062554-6247445.html

No comments:

Post a Comment