Saturday, December 21, 2019

हटा में माफिया के खिलाफ अभियान की सुगबुगाहट से हड़कंप

हटा में माफिया के खिलाफ अभियान की सुगबुगाहट से हड़कंप

हटा| मप्र सरकार द्वारा भू-माफियों, रेत माफिया, परिवहन माफिया आदि संगठित अपराधों के खिलाफ अभियान छेड़ने के निर्देश जारी हुए हैं, जिनकी तैयारी हटा प्रशासन द्वारा भी की जा रही है। निर्देश पर हटा राजस्व टीम द्वारा भूमि की नपती की जा रही है। राजस्व की पानी मद, सड़क मद, कब्रिस्तान, मुक्तिधाम आदि की जमीनों पर वर्षों से काबिज अतिक्रमणकारियों की जानकारी सूचीबद्ध की जा रही है।

इसके अलावा निष्क्रांत भूमि व रक्षा मंत्रालय की पड़ाव बाली भूमि की भी जानकारी संकलित की जा रही है। राजस्व निरीक्षक मनीराम गौंड और पटवारी अनिल शुक्ला ने बताया कि पड़ाव की भूमि पर सैकड़ों लोग काबिज हैं। जांच में यह बात भी सामने आ रही है कि कुछ लोग अन्य खसरा नंबर की भूमि को खरीदकर रक्षा संपदा पड़ाव के खसरा नंबरों पर काबिज है। निष्क्रांत भूमि के अतिक्रमण पूर्व से चिन्हित है ही दमोह पन्ना रोड के अलावा अन्य अतिक्रमण की भी सूची बनाई जा रही है, जिन्होंने प्लान बनाकर बहुतायत में शासकीय भूमि पर कब्जा किया है उन्हें हटाने की कार्रवाई भी इस अभियान में संभावित है। इस संबंध में एसडीएम राकेश मरकाम का कहना है शासन के निर्देशों के पालन की तैयारी की जा रही है रिपोर्ट बनाकर डीएम के निर्देश प्राप्त कर कार्रवाई आरंभ की जाएगी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/damoh/news/mp-news-stirred-by-the-rumor-of-campaign-against-mafia-in-hata-070530-6231958.html

No comments:

Post a Comment