Saturday, December 21, 2019

पांच दिवसीय ट्रेनिंग प्रोग्राम में दी जानकारी

दमोह| ओजस्विनी इंस्टीट्यूट ऑफ मेनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी कॉलेज के तत्वाधान में राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय भोपाल द्वारा टीईक्यूआईपी स्कीम के अंतर्गत प्रायोजित पांच दिवसीय शार्ट टर्म ट्रेनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया। पहले दिन कॉलेज के 150 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। भोपाल से आए सीनियर ट्रेनर अमितेश श्रीवास्तव ने सभी प्रतिभागियों को कैंंपस प्लेसमेंट के विभिन्न चरणों के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का प्रारंभ प्रोग्राम कोआर्डिनेटर सर्वज्ञ जैन ने किया। प्राचार्या डॉ. प्रफुल्ल शर्मा ने बताया कि प्लेसमेंट ट्रेनिंग व कंपनियों की वर्तमान आवश्यकता के अनुसार बच्चों को ट्रेंड किया जाए तो छात्रांे के प्लेसमेंट की संभावनाएं शत प्रतिशत हो जाती है। संस्था कीचेयरपर्सन डॉ. सुधा मलैया ने भी इस दौरान संबोधन दिया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/damoh/news/mp-news-information-provided-in-the-five-day-training-program-070525-6231969.html

No comments:

Post a Comment