Saturday, December 21, 2019

रामकुमार विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक आयाेजित

रामकुमार विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक आयाेजित

भास्कर संवाददाता|दमोह

रामकुमार विद्यालय प्रबंधन समिति श्री हनुमान गढी शिक्षण समिति की बैठक शनिवार को समिति अध्यक्ष विष्णु प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में समिति द्वारा संचालित श्री रामकुमार संस्कृत विद्यालय की राष्ट्रीय संस्थान नई दिल्ली से वेतनानुदान स्वीकृत होने पर बंध पत्र भेजने का निर्णय लिया साथ ही समिति के नए सदस्य डॉ. अरूण कुमार जायसवाल का समिति में स्वागत किया गया। इस मौके पर समिति के सदस्य मनोज कुमार खरे, विजय सिंह ठाकुर, लखन लाल तिवारी, डॉ. गोपाल प्रसाद अयाची, गोपाल लाल विश्वकर्मा, नारायण सिंह ठाकुर, नन्हें लाल केसरवानी व समिति उपाध्यक्ष भगवती प्रसाद श्रीवास्तव, द्वारका प्रसाद सोनी की उपस्थिति रही, आभार समिति सचिव हरिशंकर त्रिपाठी ने माना।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Damoh News - mp news ramkumar school management committee meeting held


source https://www.bhaskar.com/mp/damoh/news/mp-news-ramkumar-school-management-committee-meeting-held-070632-6231955.html

No comments:

Post a Comment