Saturday, December 21, 2019

ताज क्लब और हॉकी फीडर सेंटर के बीच आज होगा फाइनल मुकाबला

हॉकी एस्ट्रोटर्फ ग्राउंड पर दयाशंकर अग्रवाल अंतर क्लब हॉकी प्रतियोगिता

भास्कर संवाददाता|दमोह

स्थानीय सिविल वार्ड स्थित हॉकी एस्ट्रोटर्फ ग्राउंड पर दयाशंकर अग्रवाल अंतर क्लब हॉकी प्रतियोगिता चल रही है जिसमें शनिवार को अंतिम लीग मैच पीबीसी क्लब व इलेवन स्टार क्लब के मध्य खेला गया मैच में शानदार हॉकी का प्रदर्शन देखने को मिला और मैच बिना गोल के ड्रा रहा।

दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने आक्रमण किए लेकिन गोल करने में सफल नहीं हो पाए। मैच से पूर्व खिलाड़ियों से परिचय शिक्षक दम्मू अहिरवाल, ओम टंडन, प्रदीप अग्रवाल ने लिया, मैच निर्णायक ललित नायक, रियाजउददीन राईन रहे। इस मौके पर राजेश सालोमन, शिक्षक देवाशीष, पूर्व पार्षद पप्पू साविर, मनोहर यादव, राजेंद्र खरे, शेख मकबूल, श्याम यादव, विकास जैन, शाहबाज खान, तरुण नामदेव, अमित ठाकुर, अब्दुल सिराज, कामिल कुरेशी, तौफीक खान, आरिफ कुरेशी, हामिद चिश्ती, अनिल यादव, शुभाष अहिरवाल आदि की उपस्थिति रही। हॉकी दमोह के कोषाध्यक्ष राजेश सालोमन ने बताया कि 22 दिसंबर को सुबह 11 बजे ताज क्लब और हॉकी फीडर सेंटर के मध्य फाइनल खेला जाएगा, सभी खेल प्रेमियों से फाइनल मैच में पहुंचकर दोनों टीमों का उत्साह वर्धन करने आग्रह किया गया है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Damoh News - mp news today39s final match between taj club and hockey feeder center
Damoh News - mp news today39s final match between taj club and hockey feeder center


source https://www.bhaskar.com/mp/damoh/news/mp-news-today39s-final-match-between-taj-club-and-hockey-feeder-center-070637-6231957.html

No comments:

Post a Comment