Tuesday, December 3, 2019

पड़िहार ने मंत्र पढ़ा और पानी छिड़ककर हवन कुंड में आग लगाई, सब हैरान

उत्कृष्ट स्कूल में सोमवार को जिला स्तरीय विज्ञान के प्रति जागरूकता अभियान के तहत जादू नहीं विज्ञान है, समझना- समझाना आसान है प्रतियोगिता हुई। विज्ञान के चमत्कार नृत्य नाटिका में विद्यार्थियों ने बाबा- पड़िहारों की पोल खोली। भूत-चुड़ैल उतारने के फेर में फंसे लोगों का अंधविश्वास दूर किया।

मंच पर पड़िहार ने मंत्रोच्चार के साथ जैसे ही हवन कुंड में पानी छिड़का पहले धुंआ निकला और फिर आग लग गई। मंत्र बुदबुदा-कर बाबा ने भूत भगाने का नाटक किया। सब हैरान-परेशान। बाबा का गुण-गान करने लगे। इसके बाद विद्यार्थी ने बाबा के चमत्कार के वैज्ञानिक पहलु बताए। विद्यार्थी ने बताया कि हवन कुंड में पहले से सोडियम था। पानी के संपर्क में आते ही आग लग गई। बाबा ने नींबू को काटकर खून निकाला और कहा कि महिला पर चुड़ैल का साया है। इसे भगाने के लिए तंत्र- मंत्र करना होगा। उत्कृष्ट स्कूल की टीम ने इस नृत्य नाटिका में बताया कि नींबू में पहले से ही रसायन इंजेक्ट किया था। इसके काटने पर नींबू का रस लाल हो गया। इसमें कोई तंत्र- मंत्र नहीं है। समाज में फैले अंध विश्वास को विज्ञान से दूर किया जा सकता है।

हरदा। नारियल पर पानी छिड़ककर बाबा ने लगाई आग।

हरदा। पड़िहार मंत्र बुदबुदा-कर पानी छिड़कर अाग लगाता हुअा।

नृत्य नाटिका में हाईस्कूल अबगांव प्रथम : जिला स्तरीय प्रतियोगिता में हरदा, टिमरनी व खिरकिया विकासखंड की 51 स्कूलों ने भाग लिया। विज्ञान नाटिका में हाईस्कूल अबगांव की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया। प्रश्नमंत्र और विज्ञान के चमत्कार भाषण में उत्कृष्ट स्कूल की टीम प्रथम रही। प्रतियोगिता के निर्णायक सेवानिवृत्त प्राचार्य केएल दुबे, केएस राजपूत, इरशाद खान थे। इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ दिलीप कुमार यादव, डीईओ सीएस टैगोर, रमसा के अतिरिक्त जिला समन्वयक वीके नरवरिया सहित अन्य मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Harda News - mp news parihar read the mantra and set fire to the havan kund by sprinkling water all shocked
Harda News - mp news parihar read the mantra and set fire to the havan kund by sprinkling water all shocked


source https://www.bhaskar.com/mp/harda/news/mp-news-parihar-read-the-mantra-and-set-fire-to-the-havan-kund-by-sprinkling-water-all-shocked-084209-6092410.html

No comments:

Post a Comment